राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया


देवरिया-आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आलोक पाण्डेय द्वारा राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज देवरिया से किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पी0के0 शर्मा, उप प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेन्द्र चौधरी, डी0सी0पी0एम0  डॉ0राजेश कुमार गुप्ता, जिला लेखा प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार जायसवाल, आर0बी0एस0के0 मझगवां के चिकित्सक डॉ0 पारुल, डॉ0 कार्तिकेय सिंह, डॉ0 जनार्धन तिवारी, ए0एन0एम0 और लगभग 300 बच्चे उपस्थित थे। 

सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 05 बच्चों तथा 05 बच्चियों को एल्बेंडाजोल टैबलेट अपने हाथ से वितरित कर खिलाई गयी, तदोपरांत प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी, ड़ी सी पी एम सभी के द्वारा गोलियों का वितरण किया गया इस दौरान आर बी एस के मझगवां की दोनों टीमों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों को परामर्श गोलियां खाने के लाभ और महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया |

इस कार्य में उपस्थित बच्चों ने कौतूहल पूर्वक अपने प्रश्न भी प्रस्तुत किये और उसके उत्तर प्राप्त किये जो उनके लिए अतिउत्साह वर्धक रहा। डि सी पी एम ने बताया कि इस उद्घाटन की जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दूरभाष से अवगत कराया गया है उन्होंने भी उत्साह व्यक्त किया और कहा कि ऐसे ही कार्यक्रम पूरे अभियान के दौरान सभी विद्यालयों में किया जाये जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इसकी सेवाएं  प्राप्त हो सकें, डी सी पी एम ने बताया कि यह अभियान 29 अगस्त तक संचालित रहेगा जनपद के कुल लक्ष्य 143405 है जो विद्यालय के माध्यम से ही अधिक से अधिक पूर्ण किया जा सकता है जो कार्य तीव्र गति से संचालित रहेगा, गांव में यह कार्य घर घर तक आशा, आंगनवाड़ी और ए0एन0एम द्वारा सफलता पूर्वक किया जा रहा है और प्रयास है कि समय पूर्व निर्धारित सम्पूर्ण लक्ष्य को सफलता पूर्वक अर्जित कर लक्षित बच्चों तक एल्बेंडाजोल की सेवाएं प्रत्येक दशा में सुनिश्चित हो जाये ऐसा जनपद का प्रयास है। लक्षित बच्चों की उम्र सीमा 01-19 वर्ष तक।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य