के.वी.के.सोहाँव से प्रशिक्षण सहायक/ प्रक्षेत्र प्रबंधक कार्यमुक्त


बलिया-आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान  केन्द्र सोहाँव बलिया के प्रशिक्षण सहायक / प्रक्षेत्र प्रबंधक बेद प्रकाश सिंह  का स्थानांतरण  कृषि विज्ञान केन्द्र लदौरा आजमगढ़ द्वितीय के लिये प्रशासनिक आदेशानुसार हो गया है। जिसके अनुपालन में आज  वेद प्रकाश सिंह  को कार्य मुक्त कर दिया गया है, तथा विदाई समारोह का एक आयोजन किया गया।

केन्द्र के अध्यक्ष प्रोफेसर रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि इनकी पहली पोस्टिंग प्रशिक्षण सहायक के पद पर दिसम्बर 2006  में इस केन्द्र पर हुई थी।  इन 15 बर्षों मे इनके द्वारा जनपद में  कृषि  सम्बंधित प्रशिक्षण, प्रदर्शन, , गोष्ठी ,किसान मेला ,प्रक्षेत्र दिवस के आयोजन में भाग लिया।  तथा विश्वविद्यालय की विकसित  तकनीकों को  किसानों के बीच प्रचलित किया। प्रक्षेत्र पर दलहन तिलहन , हल्दी के बीजोत्पादन का कार्य किया। वही के.वीके.जौनपुर प्रथम के शस्य वैज्ञानिक डा. सोमेन्द्र नाथ  का स्थानांतरण इस केन्द्र पर हुआ है ,डा.सोमेन्द्र नाथ ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य