डीएम व एसपी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गेहूॅ क्रय केन्द्रों तथा सस्ते गल्ले राशन की दुकानो का किया निरीक्षण


देवरिया -  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र आज रामपुर कारखाना व तरकुलवा थाने के निरीक्षण के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर कारखाना गेहूॅ क्रय केन्द्रों तथा सस्ते गल्ले राशन की दुकानो का निरीक्षण किये।


जिलाधिकारी आशुतोष  निरंजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर कारखाना के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन कार्य को और सुचारु रुप से किया जाये तथा सैम्पलिंग कार्य में और सक्रियता लाई जाये। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक सैम्पलिंग व वैक्सीनेशन हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही उन्होने मरीजों का इलाज समुचित रुप से किये जाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के समय तक प्रथम डोज के 18 टीके लगे हुए थे। वैक्सीनेशन कार्य को सन्तोषजनक पाया। इसके लिये उन्होने जन जागरुकता पर भी बल दिया। कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानो के साथ समन्वय कर ऐसे लक्षणयुुक्त लोगो का सैम्पलिंग किये जाने के लिये उन्हे जागरुक किया जाये तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच के लिये उन्हे प्रेरित किया जाये।

जिलाधिकारी गेहॅू क्रय केन्द्र गौरा एवं कन्हौलिया का  निरीक्षण  के दौरान केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानो का गेहूॅ क्रय करने में कोई हिलाहवाली न अपनाया जाये। जो भी किसान  गेहूॅ लेकर आये उनका गेहूॅ अनिवार्य रुप से क्रय किया जाये। इस कार्य में उन्होने पूरी पारदर्शिता बरते जाने का निर्देश दिया एवं खरीदारी का भुगतान समय से कृषकों के खाते में किये जाने का निर्देश दिया।  राशन की दुकानो का निरीक्षण में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नियमित व निशुल्क खाद्य वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाये। इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाये कि सभी पात्रो को निःशुल्क राशन अवश्य ही मिलें। साथ ही स्टाक की उपलब्धता बोर्ड पर अवश्य ही अंकन किए जाने को कहा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर कारखाना एवं तरकुलवा थाने का भी निरीक्षण किये। अभिलेखों को देखा एवं अभिलेखों का  रख रखाव सुव्यवस्थित रखें जाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी गढरामपुर के निकट निर्माणाधीन पुलियां एवं पिच सडक का निरीक्षण किया। कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य