प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 देवरिया- प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में भव्य व वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र लाभार्थियों को दिया गया।


आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी एवं उद्यान राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विधानसभावार चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। 

इस अवसर पर विभिन्न विभागो की प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसका शुभारम्भ फीता काटने के साथ किया तथा सभी स्टालो का अवलोकन भी उन्होने किया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्वीकृत 3 करोड 26 लाख का चेक जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा समूह की महिलाओं को दिया गया। लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टाउनहाल आडिटोरियम में किया गया जिसे उपस्थित जनो द्वारा देखा गया।  सुभाष चैक पर सूचना विभाग द्वारा एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे काफी लोगो ने देखा।


जनपद प्रभारी मंत्री ने चार वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि चार वर्ष की शासन को सरकार द्वारा योग्य रीति से पूरा किया गया। मानव के मूलभुत आवश्यकताओं को पूरा करने का कार्य किया गया। सभी को स्वस्थ रखने, आत्म संतुिष्ट का भाव विकसित करने का कार्य हुआ, वहीं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पं0दीनदयाल उपाध्याय के विचारो से प्रेरित गरीबों, किसानो, मजदूरो, महिलाओं, नौजवानों सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण व उत्थान के लिये कार्य किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनायें यथा-आयुष्मान भारत योजना संचालित कर 5 लाख की इलाज की सुविधा दी गयी, वहीं स्वच्छ वातावरण विकसित किया गया, जिस से स्वास्थ्य पर अनुकूल असर पडा और मस्तिक ज्वर जैसे बीमारी समाप्ति की ओर है। कोविड काल में भी लोगो का जीवन सुरक्षित रखने के लिये बढ-चढ कर कार्य हुआ। इस काल में आर्थिक कमी के बावजूद भी जनहित के लिये बजट बढा कर प्रस्तुत किया गया। इस जिले का भी बजट बढा है। शिक्षा के विभिन्न उपक्रम खोलने का कार्य किया गया। प्रतिभाओं को निःशुल्क कोचिंग कराये जाने का कार्य किया जा रहा है। हर क्षेत्र में सवार्गीण विकास व कल्याण के लिये कार्य किये जा रहे है एवं हर क्षेत्र में प्रगति भी हुई है। जनमानस के मूलभुत जरुरतो को पूरा करने का प्रयास है। पेयजल उपलब्धता के लिये हर घर नल योजना संचालित की गयी है। समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार अपनी थैली खोलने का कार्य की है। कानून व्यवस्था के क्षेत्र में भी बडे पैमाने पर कार्य हुआ है। अब उत्तर प्रदेश शान्ति प्रदेश बन रहा है। इस दौरान मंत्री जी द्वारा कानून व्यवस्था से लेकर किये गये विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यो को गिनाया। कहा कि सरकार सभी के हित  एवं आर्थिक उत्थान के लिये कृत संकल्पित है। इसके लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित की है और उन्हे सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी करा रही है। 
 
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन से जनपद में किये गये उल्लेखनीय कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जनपद में 50 लाख से ऊपर की 119 कार्य परियोजनायें निर्माणाधीन है। लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है, शेष कार्य को भी  शीघ्रता से पूर्ण कराया जायेगा। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी योजना संचालित है उसे सतही तौर पर पात्र जनो तक पहुॅचाने का कार्य किया गया है और आगे भी किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जो योजनाये संचालित की गयी, उसका सकारात्मक परिणाम आया है। एन्टी रोमियो से लेकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कार्यो के आप सभी साक्षी है। अपराध नियंत्रण हुआ है। महिलाओं के सुरक्षा के लिये कठोर कदम उठाये गये है। जनपद में दो नये थाने बने है तथा सलेमपुर में एक महिला रिपोर्टिंग चौकी भी खुला है जिसे महिलाओं को अपनी समस्याओं को लेकर दूरस्थ नही जाना पडेगा। पुलिस कर्मियों के आवासीय व्यवस्था के लिये 13 मंजिला बिल्डिंग भी बन रही है।  
  
सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सफलता का तात्पर्य है कि जनता से जो वादे किये गये थे उसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जमीन पर शतप्रतिशत योजनाओं को उतारने का कार्य किया गया। आज देश में यह प्रदेश सभी योजनाओं में प्रथम स्थान पर है। हर क्षेत्र में विकास कार्य करना एवं जन कल्याण के सिद्धान्त को उतारना हमारी सरकार की सबसे बडी सफलता है।

सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने कहा कि यह सरकार माफिया शब्द पर  पूर्णतः विराम लगाये का कार्य की है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में यह सरकार अग्रसर है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी है, इससे समाज के कमजोर तबको को निडर होकर रहने का माहौल विकसित हुआ है।

बिधायक बरहज सुरेश तिवारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां, निर्णय व उपलब्धियां आमजन के उत्थान एवं अन्त्योदय की आवधारणा पर आधारित है और इसके अनुरुप सभी के हित के लिये कार्य किये जा रहे है। निश्चित रुप से इससे किसान, महिला, पुरुष, नौजवान, मजदूर आदि के जीवन में उत्थान देखेने को मिल रहा है।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज ने प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत एकल पुष्प प्रदान कर किया। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी अतिथियो के प्रति आभार जताया। संचालन रवि कान्त मणि द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर कृषि, उद्यान, चिकित्सा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, समाज कल्याण एवं संबंधित विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अ0 एवं परियोजना अधिकारी डूडा, बेसिक शिक्षा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद आदि विभागो की स्टाले लगायी गयी।


स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के स्वालम्बन के लिये दिया गया चेक-
 

स्वतः रोजगार योजना के तहत कुल 12 महिलायें स्वयं सहायता समूह की लाभार्थियों में यथा-रीमा, अंजली सिंह, ममता, कृष्णावती, राजमती, कृति रानी मिश्रा, किरन राव, चन्द्रावती, पार्वती, बिन्दु, आशा, बब्बी देवी के समूह को स्वीकृत धनराशि 3 करोड 26 लाख का चेक मुख्य अतिथि द्वारा  प्रदान किया गया।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 श्रमिकों एवं ओडीओपी के उद्यमियों को टूल किट्स व प्रमाण पत्रः- 

उद्योग विभाग  द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत रामनिक्ष, पिन्टू, अमीन विश्वकर्मा, सुरेन्द्र एवं सुनीता को टूल किट्स दिया गया। ओडीओपी के तहत कृति रानी मिश्रा, विभा पाण्डेय, गोल्डी भारती, साक्षी, नेहा गोंड को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

श्रम विभाग की संचालित योजनाओं के तहत श्रमिको को दिया साइकिलः- 


श्रीमती सविता देवी, जवाहिर, कमलावती देवी, राजनाथ, फूल कुमारी देवी, एवं राजकुमार सहित 5 लाभार्थी को साइकिल  प्राप्त करने में सम्मिलित रहे। कन्या सुमंगला के तहत गुडिया, अर्चना कुमार चौरसिया, अर्धना चौरसिया, स्क्धा, प्रीति भारती को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।  स्वनिधि योजना के तहत फल विक्रेता प्रभुनाथ वर्मा, भोला शंकर वर्मा, बेचन शर्मा, राजन उपाध्याय, पवन गुप्ता लाभान्वित होने में सम्मिलित है।


दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांगजनो को सहायता ट्राइ साइकिल व दो को स्मार्ट क्रेन दिया गया।  शैलेश, बुद्धिराम, बिजली प्रसाद, जय प्रकाश त्रिपाठी, अजय कुमार को ट्राइ साइकिल तथा  अनूप कुमार, पंकज मिश्रा को स्मार्ट क्रेन प्राप्त करने में सम्मिलित रहे।

निराश्रित एकल महिला पेंशन योजना के तहत 13 लाभार्थियों को दिया गया स्वीकृति पत्रः-

इस अवसर पर अजोरिया देवी, अजोरिया देवी पति स्व0 राजकुमार, अफती देपी, अशर्फी देवी, गीता देवी, गुड्डी, लवंगी देवी, मैना देवी, मीना देवी, पनमतिया देवी, रंजू, सबरुन निशा, सहोदश देवी  को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सम्मिलित रहे।

वृद्धावस्था पेंशन के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को दिया गया प्रमाणपत्रः-
 
अब्दूल्लाह अंसारी, अतवरिया देवी, बादामी देवी, बलकेशिया, बंशराज प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सम्मिलित रहे तथा मनरेगा के अन्तर्गत 5 लाभार्थी यथा-चइतर, रामभवन, राजेश, बिन्दू देवी, कलपाती देवी को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सम्मिलित रहे।  


इसी प्रकार से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 5-5 लाभार्थियों आवास की चाबी दी गयी तथा कृषि विभाग की योजनाओं के तहत 5 कृषको को प्रशस्ति पत्र दिया गया।


आयोजित इस कार्यक्रम मे ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, विधायक रामपुर कारखाना कमलेश शुक्ला, सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, संजय तिवारी, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, अन्य कार्यकर्ता एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, पीडी संजय पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा बीके मिश्र, डीडीएजी डा ए के मिश्र सहित अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलायें, आंगनवाडी कार्यकर्ती आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य