संदेश

मार्च, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिलाधिकारी ने 4 शस्त्र लाइसेन्स निरस्त किया

देवरिया - जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन लोक शांति व लोक सुरक्षा के दृष्टिगत न्यायालय में पक्षों की सुनवायी के उपरान्त गुण-दोष के आधार पर निर्णय करते हुए 4 शस्त्र लाइसेन्स को निरस्त कर दिया है।  ज्ञातव्य है कि जिला मजिस्ट्रेट देवरिया न्यायालय में शस्त्र अधिनियम 1959 के अन्तर्गत वाद प्रचालित था, इन प्रकरणों में पक्षों की व्यापक सुनवायी उनके द्वारा की गयी।  तद्परान्त आयुध अधिनियम 1959 के अन्तर्गत लाइसेन्सों को निरस्त किया गया है, जिसमें अकबर अली पुत्र इस्लाम निवासी बासदेवपुर उर्फ गोबरही थाना खामपार, संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी अम्मा पाण्डे थाना मदनपुर, जय शंकर राय पुत्र स्व0 सुग्रीव राय निवासी खौरी बारी थाना भटनी एवं अखिलेश सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी ठठेरी गली थाना कोतवाली सहित कुल 4 शस्त्र लाइसेन्स निरस्त किया जाना सम्मिलित है।

गलत, भ्रामक सूचना फैलाने वालो पर रखें पैनी नजर -डीएम

देवरिया- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रक्रिया के दौरान एसएमएस/एमएमएस तथा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने वाले विभिन प्रकार के कान्टेन्ट जैसे फोटो, वीडियो, आडियो क्लिप अथवा टेस्ट मैसेज पर विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) आशुतोष निरंजन ने कहा है कि ऐसे गलत भ्रामक सूचनायें एसएमएस/एमएमएस तथा सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किये जाने से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। जिलाधिकारी ने इस परिप्रेक्ष्य में निर्देश दिया है कि ऐसे वायरल होने वाले मैसेजो पर पूरी सर्तकता रखें एवं गलत भ्रामक और सनसनीखेज सूचना फेलाने वाले व्यक्तियों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाये तथा मीडिया सेल को भी पूर्ण रुप से सक्रिय रखा जाये।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 31-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 37.5 (+2.9) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 21.0 (+4.1)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 61 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 15 प्रतिशत  हवा की गति : 5.1 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:- आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत तापमान के सामान्य से अधिक रहने एवं हवाएं मुख्यत: सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 28-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 35.0 (+0.8) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 14.5 (-0.5)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 54 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 33 प्रतिशत  हवा की गति : 2.1 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:  आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को गाजियाबद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा और यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 228 दर्ज किया गया। प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार शनिवार को गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद में यह 206, नोएडा में 181, ग्रेटर नोएडा में 198, दिल्ली में 193, तथा गुरुग्राम में 164 रहा । वहीं एक्यूआई आगरा में 152, बागपत में 219, बल्लभगढ़ में 146, भिवानी में 156, बुलंदशहर में 208, लखनऊ में 172, मेरठ में 186, मुरादाबाद में 120, पानीपत में 128, सोनीपत में 166 रहा।  सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अप्रैल को होगा

सुलतानपुर - सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक  सेवा प्राधिकरण लखनऊ के  निर्देशानुसार  10 अप्रैल  (दिन शनिवार) को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कराये जाने हेतु 26 मार्च  की अपरान्ह 03 बजे से पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण सुल्तानपुर राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण मे मोटर दुर्घटना संबंधित वादों के निस्तारण हेतु बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बीमा कंपनी से सम्बन्धित अधिवक्ता शिव कुमार श्रीवास्तव, वी0 के0 सिंह, ओ0पी0 सेन व अन्य अधिवक्तागण की बैठक मे उपस्थित रहे।  पीठासीन अधिकारी द्वारा आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मेें अधिक से अधिक वादो को निस्तारित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मा0 पीठासीन अधिकारी द्वारा 06 अप्रैल की अपराह्न 03 बजे से अगली बैठक आयोजित किए जाने हेतु निर्देश दिया गया, जिससे अधिक से अधिक वादों को 10 अप्रैल की राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारित कराया जा सके।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 27-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 34.0 (सा०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 13.5 (-1.5)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 70 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 35 प्रतिशत  हवा की गति : 2.4 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-  आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

जिलाधिकारी ने की अभियोजन कार्यो की समीक्षा

चित्र
  देवरिया- अभियोजन अधिकारी वादो के पैरवी में अपनी तत्परता, सक्रियता दिखायें और सबल, साक्ष्य आधारित अपना पक्ष रखें, जिससे कि दोषियों पर आरोप सिद्ध हो और वे सजा पा सके। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने मिशन शक्ति, पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में विशेष तौर पर प्राथमिकता के साथ कार्य किये जाने की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं से जुडे अपराधो में पूरी सक्रियता बरतें और ऐसे अपराधों में संलिप्तों को कडी से कडी सजा दिलाने में अपनी भागीदारी निभायें। इसी तरह पाक्सो एक्ट में भी कार्य करने की जरुरत है। उन्होने सभी अभियान अधिकारियो से सभी केसों का विस्तृत ब्यौरा एवं उसकी फीडिंग अनिवार्य रुप से कराये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अपने स्तर से वादों का परिसीलन व पुनरीक्षण भी किये जाने हेतु अभियोजन अधिकारियों से कहा।  अभियोजन अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त किया गया कि बैठक में प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरुप कार्य करने एवं आगे और बेहतर करने का प्रयास होगा। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज, ज्येष्ठ अभियो...

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 26-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 32.5 (-1.5) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 14.0 (-1.0)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 72 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 35 प्रतिशत  हवा की गति : 7.9 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:- आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा के सामान्य से तेज गति से चलने के आसार हैं।

रामपुर कारखाना में सिपाही ने आत्महत्या की

देवरिया - जिले में सिपाही ने छत में लगी कुंडी से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र निवासी सिपाही पप्पू सिंह (उम्र करीब 28 वर्ष) वर्तमान में रामपुर कारखाना थाने में तैनात था।  उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक उसने मंगलवार की रात रामपुर कारखाना बाजार स्थित अपने किराए के मकान में कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली।  मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चला है।

राजकीय आई0टी0आई0 का शिलान्यास कल होगा

देवरिया- प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत राजकीय आई0टी0आई0 डिघवा पौटवा, विकास खण्ड-देसही देवरिया जनपद देवरिया (लागत रू0 12.60 करोड) के निर्माण का शिलान्यास 26 मार्च दिन शुक्रवार को  मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’, द्वारा किया जायेगा।  इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही तथा सदर सांसद डा रमापित राम त्रिपाठी भी शिरकत करेगें।  यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने दी है।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 25-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 33.0 (-1.0) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 16.0 (+1.0)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 66 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 33 प्रतिशत  हवा की गति : 1.5 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा के सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है।

अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित

चित्र
मुंबई- अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं और फिलहाल वह घर में ‘पृथक-वास’ में हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी । प्रवक्ता ने बताया कि खान की सेहत ठीक है, तथा उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने को कहा है।  प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ आमिर खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह घर में पृथक-वास में हैं, सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और फिलहाल ठीक हैं।

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

चित्र
सुलतानपुर - जनपद न्यायाधीश संतोष राय व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल के पुरूष बैरिक, महिला बैरिक, चिकित्सालय और भोजनालय कक्ष तथा आफिस आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक तथा अन्य सम्बन्धित को दिये गये।  

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 24-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 36.5 (+3.0) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 19.5 (+4.5)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 63 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 37 प्रतिशत  हवा की गति : 3.1 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-  आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने व  पश्चिमी हवा के सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 22-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 36.5 (+4.3) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 16.0 (+1.0)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 80 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 37 प्रतिशत  हवा की गति : 1.9 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:- आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने व बर्षा नहीं होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

प्रधानमंत्री जी द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर वर्षा जल संचायन का वीडियो कान्फेन्सिंग के माध्यम से किया गया आनलाइन शुभारम्भ

चित्र
सुलतानपुर -प्रधानमंत्री भारत सरकार  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सोमवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर वर्षा जल संचायन का वीडियो कान्फेन्सिंग के माध्यम से आनलाइन शुभारम्भ किया गया।   प्रधानमंत्री जी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर वर्षा जल संचायन हेतु जल संरक्षण के लिये लोगों को सम्बोधित करने के पश्चात सभी का आवाहन करते हुए कहा कि वर्षा जल को बर्बाद न होने दें। इसके लिये हम सभी की जिम्मेदारी है, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचायन की समुचित  व्यवस्था की जाये और जल का संचयन सच्चे मन से किया जाये। उन्होंने कहा कि देश की पहली केन-बेतवा लिंक परियोजना बुन्देलखण्ड में भरपूर पानी उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होगी। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश  शिवराज सिंह चौहान,  केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री भारत सरकार उपस्थित रहे।   विश्व जल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलायाी गयी।               जिलाधिकारी ...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां को लेकर तीव्र गति से किए जा रहे है कार्य-डीएम

देवरिया- जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कीे तैयारियां तीव्र गति से चल रही है, इसमें जो पोलिंग पार्टी बनेगी और इसके अलावा जो विभिन्न मजिस्ट्रेट व उनकी चुनाव की ड्यूटियां लगायी जायेगी।  उसके लिये मानव संसाधन की जो फीडिंग होनी थी, पूर्ण कर ली गयी है। आवश्यक सामाग्रियों के तहत सिर्फ 1710 बैलेट बाक्स की कमी है, इसके पूर्ति के लिये आयोग को पत्र लिखा गया है। बाकी सारी सामाग्री प्राप्त व उपलब्ध है। इसके अलावा मानव संसाधनों के ट्रेनिंग का समय सारणी जारी कर दिया गया है, शीघ्र ही ट्रेनिंग शुरु करा दी जायेगी।  चुनाव के दौरान एवं पूर्व में आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन कराने के लिये एवं शांन्तिपूर्ण मतदान के लिये संयुक्त मिटिंग कर ली गयी है। सभी को जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिये असामाजिक तत्वों, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये निरोधात्मक कार्यवाही बढा दी गयी है। असलहा जमा कराने की कार्यवाही  एवं अवैध शराब निष्कर्षण पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।  हर हाल में शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पार...

उत्कृष्ट कला कृतियों के साथ क्रियात्मक प्रदर्शन करने व चयन में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करें

देवरिया- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के श्रेष्ठ कलात्मक सृजन का प्रचार प्रसार एवं प्रतिस्पर्धा उत्पन्न कराने हेतु मण्डल स्तर पर ‘‘उ0प्र0 माटीकला बोर्ड’’ द्वारा पुस्कार प्रदान किये जाने की योजना संचालित की गयी है, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता को क्रमशः 15, 12 एवं 10 हजार की धनराशि सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। माटी कला उत्पाद के इच्छुक उद्यमी/शिल्पकार जिन की आयु 18 वर्ष से अधिक हो, उनके द्वारा उत्कृष्ट कला कृतियों के साथ साथ क्रियात्मक प्रदर्शन करने व चयन में सम्मिलित होने हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में अपना आवेदन पंजीयन 24 मार्च तक करा सकते है। विस्तृत जानकारी  मोबाइल नम्बर 9455054908, 7239005969, 8565819733 पर की जा सकती है।

एम्स में ‘वर्चुअल’ शव परीक्षण की शुरूआत हुई

नयी दिल्ली- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ‘वर्चुअल’ शव परीक्षण करने की सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। पारंपरिक पोस्टमार्टम की तुलना में इस प्रक्रिया में बहुत कम समय लगता है।  वर्चुअल ऑटोप्सी (शव परीक्षण)’’ स्कैनिंग और इमेजिंग प्रौद्योगिकी के जरिए की जाती है। इसके तहत विभिन्न ऊतकों और अंदरूनी अंगों की सीटी स्कैन मशीन के जरिए जांच की जाती है। शव को सीटी स्कैन मशीन पर रखा जाता है, जहां चंद सेकेंड में ही करीब 25,000 तस्वीरें मिल जाती हैं, जिनकी विशेषज्ञ जांच करते हैं। इस सुविधा केंद्र का उद्घाटन भारतीय आयुविज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने किया।  इस नये केंद्र के बारे में एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने बताया कि यह शव के गरिमापूर्ण प्रबंधन की दिशा में उठाया गया एक कदम है।  उन्होंने कहा, ‘‘आज से, शव के गरिमापूर्ण प्रबंधन के लिए यह सुविधा शुरू हो रही है...अनुसंधान के विभिन्न उद्देश्यों के लिए भी शव की चीरफाड़ करने की जरूरत नहीं होगी। अन्य अंगों की क्या स्थिति है और व्यक्ति की मौत किस कारण हुई, इस बारे में हम कई महत्वपूर...

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 20-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 33.0 (+1.0) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 16.0 (+1.0)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 81 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 42 प्रतिशत  हवा की गति : 0.8 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादली छाई  रहने की संभावना है, बर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

23 मार्च को जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की जायेगी

देवरिया-ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सुमित यादव ने बताया है कि कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में पूर्व सैनिकों/उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 मार्च को 1 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी है।  इस बैठक में सैनिक बन्धु के समस्त सरकारी/गैर सरकारी सदस्य गण प्रतिभाग करेगें। उन्होने पूर्व सैनिकों/उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु उक्त बैठक में समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है।

रोजगार मेले का आयोजन 22 मार्च को होगा

चित्र
सुलतानपुर- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में जिला सेवा योजन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय, पयागीपुर सुलतानपुर द्वारा 22 मार्च  को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर में किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।       उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अथवा किसी भी वर्ग में स्नातक उत्तीर्ण हो तथा 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के मध्य हो वे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभाग के पोर्टल  www.sewayojan.up.nic.in  पर नि:शुल्क पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस हेतु किसी भी प्रकार का कोई भी मार्ग व्यय आदि देय नही होगा। 

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

चित्र
  देवरिया- प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टाउनहाल आडिटोरियम में भव्य व वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र लाभार्थियों को दिया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी एवं उद्यान राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विधानसभावार चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।  इस अवसर पर विभिन्न विभागो की प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसका शुभारम्भ फीता काटने के साथ किया तथा सभी स्टालो का अवलोकन भी उन्होने किया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्वीकृत 3 करोड 26 लाख का चेक जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा समूह की महिलाओं को दिया गया। लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टाउनहाल आडिटोरियम में किया गया जिसे उपस्थित जनो द्वारा देखा गया।  सुभाष चैक पर सूचना विभाग द्वारा एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे काफी लोगो ने देखा। जनपद प्रभारी मंत्री ने चार वर्ष...

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 19-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 33.0 (+1.0) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 19.0 (+4.0)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 82 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 45 प्रतिशत  हवा की गति : 3.5 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:- आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादली छाई  रहने की संभावना है, बर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

पत्रकार नीतू सिंह को ‘चमेली देवी’ पुरस्कार

‘ द मीडिया फाउंडेशन’ ने वर्ष 2020 के लिए उत्कुष्ट महिला पत्रकार की श्रेणी में ‘गांव कनेक्शन’ की वरिष्ठ संवाददाता नीतू सिंह को ‘चमेली देवी’ पुरस्कार देने की शुक्रवार को घोषणा की।  फाउंडेशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लखनऊ निवासी हिंदी पत्रकार सिंह ने लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े मुद्दों और भेदभाव पर काफी ध्यान केंद्रित किया है | फाउंडेशन के प्रमुख हरीश खरे ने विज्ञप्ति में कहा कि सिंह को यह पुरस्कार यौन हिंसा से संबंधित 2020 में प्रकाशित उनकी खबरों के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन खबरों में दुष्कर्म पीड़िताओं की जिंदगी पर इस बर्बर कृत्य के प्रभाव पर आधारित एक समाचार श्रृंखला भी शामिल है।  खरे के मुताबिक, तीन सदस्यीय ज्यूरी ने सर्वसम्मति से सिंह का चयन किया और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के अंदरूनी इलाकों में रिपोर्टिंग के लिए उनकी प्रशंसा की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पुरस्कार शुक्रवार को वार्षिक बीजी वर्गीज स्मृति व्याख्यान के बाद दिया जाएगा।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 17-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 32.0 (+1.5) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 14.0 (+1.2)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 84 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 48 प्रतिशत  हवा की गति : 3.2 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है, हवा सामान्य गति से मुख्यत: पश्चिमी चलने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

जिला योजना समिति की बैठक हुई सम्पन्न

चित्र
कुशीनगर- आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आहूत की गई इस बैठक में विभाग वार जनपद में जिला योजना द्वारा प्राप्त अवमुक्त धनराशि/परिव्यय, की समीक्षा की गई जिसके यान्तर्गत कृषि विभाग को विभिन्न मदों में 26 लाख के सापेक्ष 14.95 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई परन्तु  धनराशि को खर्च नही किये जाने पर उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी के खिलाफ सम्बन्धित सचिव को पत्र लिखे जाने का निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 जल निगम को विभाग द्वारा कराए जा रहे सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लेने की हिदायत दी गई,। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्राप्त 1 करोड़ 35 लाख व्यय कर दिए जाने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार गन्ना विभाग की समीक्षा दौरान प्राप्त धन को खर्च कर लिए जाने व सड़क निर्माण मद मे व्यय न होने की जासभी प्राप्त धन के सापेक्ष में  चौमुखी विकास जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने खडडा क्षेत्र के कृषकों के सहूलियत के मद्देनजर सड़क बनवाये जाने का निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिए।  लघु सिंचाई विभाग को 10 करोड़ के सापेक्ष...

महिला उत्पीड़न में त्वरित न्याय दिलायें सम्बन्धित अधिकारी -सुमन सिंह

चित्र
सुलतानपुर -मिशन शक्ति‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुमन सिंह की अध्यक्षता में तहसील-जयसिंहपुर, जनपद-सुलतानपुर में किया गया, जिसमें पीड़ित महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के द्वारा शिकायत सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु समस्त अधिकारियों को आदेशित किया गया है।  उन्होंने जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल में मिशन शक्ति के अन्तर्गत शक्तिपरी, लैंगिंक समानता, लैंगिंक हिंसा की रोकथाम पीडिता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता पुनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दण्ड का प्रावधान जैसे विषयों पर चर्चा कर जानकारी जानकारी दी। तत्पश्चात  सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जयसिंहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में 50 बालिकाओं की जगह 27 बालिकाएं पायी गयी, जिसमें साफ-सफाई एवं सफाईकर्मी की नियुक्ति करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया।...

किसान दिवस का आयोजन कल होगा

देवरिया- प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को निर्धारित किसान दिवस का आयोजन विकास भवन के गांधी सभागार में कल अपरान्ह् 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। इस अवसर पर सभी जुडे विभागो की प्रतिभागिता की अनिवार्यता जिलाधिकारी द्वारा की गयी है, साथ ही बैठक उपरान्त संबंधित विभागो की समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी।  

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 16-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 32.5 (+1.8) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 16.0 (+2.8)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 81 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 39 प्रतिशत  हवा की गति : 4.0 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की धुंध छाई रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

राज्यसभा के मनोनीत सदस्य स्वप्न दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि दासगुप्ता ने भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची का उल्लंघन किया है। दासगुप्ता अप्रैल, 2016 में राज्यसभा सदस्य बने थे और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें तारकेश्वर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया और कहा है कि इसे बुधवार से प्रभावी माना जाए।  इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर दासगुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि नामांकन पत्र (पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए) दाखिल करने से पहले जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे।’  राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 तक था। तृणमूल सदस्य मोहुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि दासगुप्ता बंगाल चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार, अगर कोई मनोनीत सदस्य शपथ लेने के छह महीने...

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 15-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 32.0 (+1.5) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 13.0 (सा०)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 86 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 45 प्रतिशत  हवा की गति : 3.6 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:- आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

वृहद रोजगार मेला 20 मार्च को

सुलतानपुर - निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नरसड़ा सुलतानपुर प्रबन्धक पं0 राम धनी द्विवेदी ने सूचित किया है कि गत वर्ष की भांति पं0 राम धनी द्विवेदी निजी औद्यानिक प्रशिक्षण् संस्थान सुलतानपुर समाज के उन्नयन व अपने  सामाजिक उददेशित के अनुक्रम में युवाओं को रोजगार प्रदान किये जाने के हेतु शनिवार 20 मार्च को ग्राम नरसड़ा सुलतानपुर स्थित संस्थान पर वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।  उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार मेले में विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी व निदेशक, अयोध्या मण्डल, अयोध्या तथा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि इस वृहद रोजगार मेला में हीरो मोटर साइकिल गुजराज, फोर्ड गुजराज, टाटा अहमदाबाद गुजराज, MESCOOT INDUTRIAL PARK अहमदाबाद गुजरात  आदि नामचीन कम्पनियों सहित कुछ अन्य कम्पनियों द्वारा 1000 से अधिक रोजगार अवसरों का सृजन किया जा रहा है।  चयन प्रक्रिया सीधे साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 35 आयु वर्ग के आठवीं पास / आई0टी0आई0/हाईस्कूूल/डिप्लोमा कोर्स (पालिटेक्निक)/इण्टर मीडिएट /स्नातक/परास्नातक उम्मीदवारों  द्वारा की जायेगी।...

प्रभारी चिकित्साधिकारी व एएनएम पर गिरी गाज

चित्र
देवरिया- जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन कलक्ट्रेट सभागार में वैक्सीनेशन एवं नियमित टीकाकरण की समीक्षा में सख्त तेवर में रहे। उन्होने स्वास्थ्य विभाग का जम कर क्लास लिया व पेंच कसें। उन्होने इस दौरान रामपुर कारखाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के एमओआईसी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया, वहीं बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ए एन एम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने का भी निर्देश दिया। उन्होने आगाह करते हुए कहा कि कार्यो में शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही की जायेगी। ऐसे लापरवाह व शिथिल कर्मियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने निर्देश देते हुए यह भी कहा कि  स्वास्थ्य विभाग से जुडे अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्यो में सुधार के साथ सक्रियता व तत्परता लाना अनिवार्य रुप से सुनिश्चित करें।   जिलाधिकारी निरंजन ने नियमित टीकाकरण में रामपुर कारखाना प्रभारी चिकित्साधिकारी का कार्य सन्तोषजनक नही पाये जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश के साथ टीकाकरण के लिये कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने व कार्यो में सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। समीक्षा मे...

चने की फसल में फली छेदक कीट पर रखे नजर

चित्र
चने की फसल को फली छेदक कीट सर्वाधिक क्षति पहुंचाता है। किसान इसका प्रकोप उस समय समझ पाते हैं, जब सूड़ी  बड़ी होकर चना की फसल को 5 से 7 प्रतिशत तक क्षति पहुंचा चुकी होती है।  उक्त् जानकारी देते हुए आचार्य  नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधोगिक विश्व विधालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाँव बलिया  के अध्यक्ष प्रो.रवि प्रकाश मौर्य ने चना की खेती किये हुए किसानों को सलाह दिया है कि फली भेदक कीट के प्रबंधन  के लिये  पहले कीट की पहचान एवं क्षति के लक्षण  की जानकारी होना आवश्यक है।  पहचान- यह समान्यतः चना फली भेदक के  नाम से जाना जाता है।  यह लगभग 181 प्रकार की फसलों एवं 48 प्रकार की खरपतवारों को खाता है।  प्रौढ़ पतंगा पीले बदामी रंग का होता है।  इस कीट की  छोटी सूडी़ पीली, नारंगी, गुलाबी, काली या स्लेटी रंग की  पीठ पर काली धारियां लिए हुए होती है। * क्षति के लक्षण-   इस कीट की छोटी सूडी़ फसल की कोमल पत्तियों को खुरच खुरच कर खाती है। व बड़ी सूडी़ पत्तियों, कलियों, फूलों के साध- साथ फलियों मे गोलाकार छेद ...

प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार 17 मार्च को होगा

देवरिया- उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गई है, जिसमें ट्रेडवार लाभार्थियों को प्रशिक्षण के द्वारा उनका कौशल वृद्धि किया जाएगा और प्रशिक्षण उपरांत टूल किट भी वितरित किया जाएगा।  जनपद हेतु नाई, बढई, दर्जी, हलवाई एवं लोहार व्यवसायों चयन किया जाना है, जिसमे प्रत्येक व्यवसाय में 25-25 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।   प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट   http://www.diupmsme.upsdc.gov. in/   पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित है।   निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया में जमा किया जाएगा।  आवेदन हेतु पात्रता निर्धारित की गई है, यथा-आवेदक जनपद का मूल निवासी हो, आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक पारस्परिक कारीगर होना चाहिए, आवेदक किसी योजना में लाभान्वित नहीं होनी चाहिए, परिवार का एक ही सदस्य योजना में पात्र होगा(परिवार का आश्रय पति और पत्नी से है), योजना हेतु जाति एक आधार नहीं होगा,  आवेदन को प्रधान तथा नगर प...

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 14-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 31.0 (+0.5) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 14.5 (+1.5)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 78 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 41 प्रतिशत  हवा की गति : 1.८ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

हर गरीब मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने का बेहतरीन जरिया बना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

चित्र
सुल्तानपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी०के० त्रिपाठी ने  बताया कि आज मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दूसरे चरण का  मेला जनपद के सभी पीएचसी/सीएचसी पर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओ में इलाज, जांच, कोविड -19 जांच व संबंधित जानकारी तथा गोल्डन कार्ड बांटे जाने से यह मेला काफी लोकप्रिय रहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 116 चिकित्सक तथा 666 पैरामेडिक ने योगदान दिया, जिससे 3002 लाभार्थी  को लाभ प्राप्त हुआ, जिनमें 1147 पुरुष, 1521 महिला,  334 बच्चों को चिकित्सा व्यवस्था दी गई। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 419 गोल्डन कार्ड, 579 कोविड -19 एंटीजन की जांच की गई।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 13-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 29.5 (-1.0) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 16.0 (+3.0)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 81 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 48 प्रतिशत  हवा की गति : 1.7 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी पूर्वानुमान:-आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

उप मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न 101परियोजनाओं का किया शिलान्यास

चित्र
 कुशीनगर - उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी  ने आज जनपद में 276.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न 101परियोजनाओ सहित शनिधाम मंदिर का शिलान्यास/लोकार्पण किया।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की धरती में आनंद की अनुभूति होती है । इस जनपद के विकास हेतु पिछली सरकारों द्वारा ठोस रणनीति के साथ कार्य नही किया गया, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में प्रदेश के सभी जनपदों में बिना भेदभाव के कार्य किये जा रहे हैं, जन धन योजना, कोरोना काल मे सभी के खातों में 5-5सौ रुपये, उज्ज्वला योजना , निः शुल्क राशन,सहित प्रफहण मंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सभी खातों में पैसस पहुंचाने का कार्य किया गया । उन्होंने इसी प्रकार शौचालय, आवास,तथा अब गांवों में लगातार 15-16 घण्टे बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण के सम्बंध में उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों, ब्लॉक मुख्यालयों को पक्की सड़क के माध्यम से जोड़ने का कार्य उ0प्र0 सरकार ने किया, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अवैध भूमि कब्जेधारियों से मुक्त कर...

मनोज वाजपेयी कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई- कोविड-19 जांच में अभिनेता मनोज वाजपेयी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह घर पर पृथक-वास कर रहे हैं। वाजपेयी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेता ने पिछले महीने कानू बहल निर्देशित फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू की थी। बहल के संक्रमित पाए जाने के बाद वाजपेयी की कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।  51 वर्षीय अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, मनोज वाजपेयी उपचाराधीन हैं और उनकी सेहत में सुधार है। वह घर में ही पृथक-वास में हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं। फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है जो कि कुछ महीने बाद दोबारा शुरू होगी।

मौसम की जानकारी

चित्र
  आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- 12-03-2021 अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 35.0 (+4.5) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 17.0 (+4.0)  सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 91 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 67 प्रतिशत  हवा की गति : 0.5 कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी पूर्वानुमान:- आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली छाई रहने एवं कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर में साइकिल रैली निकाली गयी

चित्र
देवरिया- भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज से 75 साइकिलों की एक रैली राजकीय इंटर कालेज परिसर से निकाली गयी, जिसे हरी झंडी दिखाकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज ने रवाना किया।  यह रैली शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों के बलिदान व त्याग को याद किया गया।   इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक संजय सिंह सहित स्काउट गाइड से जुडे अध्यापक गण आदि प्रतिभाग किये।