थाई मांगुर मछलियों के पालन तथा उक्त प्रजाति के मत्स्य बीज उत्पादन एवं संचय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित-डीएम

सुलतानपुर-जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि मा० राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी अपने निर्णय 22 जनवरी 2019 द्वारा समस्त राज्यों में थाई मांगुर मछली के पालने एवं इसके गत्स्य बीज उत्पादन, वितरण तथा तालाबों में संचय को उसके अत्यधिक मांशाहारी प्रवृत्ति के कारण अन्य स्थानीय जलीय जीव जन्तुओं एवं मछलियों के अस्तित्व के खतरे को देखते हुए प्रतिबन्धित कर दिया गया है, तथा उक्त प्रजाति की मछलियों का पालन कर रहे मत्स्य पालकों को तत्काल स्टाक को नष्ट करने हेतु निदेर्शित किया गया है| जिसके क्रम में निदेशक मत्स्य, उ०प्र० लखनऊ के पत्र सं0 686/सा0 शा0/- ने 0ग्री0टि0/2020-21 दिनांक 19 जनवरी 2021 द्वारा अपने स्तर से निर्देश निर्गत किये जा चुके है।

जिलाधिकारी रवीश  गुप्ता ने उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद सुलतानपुर में थाई मांगुर मछलियों के पालन तथा उक्त प्रजाति के मत्स्य बीज उत्पादन एवं संचय को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करते हुए सम्बन्धित मत्स्य पालकों को सूचित किया जाता है कि उक्त प्रजाति की मछलियों/मत्स्य बीज के स्टाक को तत्काल नष्ट कर दें, अन्यथा गठित टास्क फोर्स टीम द्वारा विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जायेगी. एवं विनिष्टीकरण पर होने वाला व्यय सम्बन्धित मत्स्य पालक से वसूल कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने उक्त प्रजाति की मछलियों के विनिष्टीकरण कराये जाने हेतु टास्क फोर्स टीम गठित की है, जिसमें सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा नामित नायब तहसीलदार, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित सब इंस्पेक्टर स्तर का पुलिस कर्मी, बी०एन० तिवारी, प्रभारी मत्स्य तहसील लम्भुआ बल्दीराय एवं सदर, प्रवीन कुमार अंचल प्रभारी मत्स्य तहसील कादीपुर एवं जयसिंहपुर टास्क फोर्स टीम में हैं। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य