पल्स पोलियों अभियान के प्रति जन जागरुकता हेतु रैली कल निकाली जायेगी
देवरिया - मुख्य चिकित्साधिकारी डा0आलोक पाण्डेय ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान 31 जनवरी के प्रति जन जागरुकता हेतु कल 30 जनवरी को पूर्वान्ह् 10.30 बजे राजकीय इंटर कालेज से पल्स पोलियो रैली का निकाली जायेगी। इसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष एवं महिला, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी को अपेक्षित आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ रैली में प्रतिभाग किये जाने की अपेक्षा उन्होने की है।