मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध अभियान चलाया गया

कुशीनगर - आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ व जिलाधिकारी महोदय के आदेश के पालन में क्रीसमस-डे पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत अभिहित अधिकारी  मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अन्जनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज दिनांक 24 दिसम्बर को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।

क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता/
            फर्म का नाम स्थान का नाम खाद्य पदार्थ का नाम
1 मेसर्स श्री ओम साई       मटर पनीर एण्ड मशरूम सप्लायर कप्तानगंज चैराहा हाटा पनीर
2 कृष्ण मोहन गुप्ता बुद्धा मार्ग कुशीनगर बेकरी कुकिंज (गुडी)

अभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में  मनोज कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अमित कुमार राना,  पंकज कुमार कन्नौजिया, सम्मिलित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य