सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर निर्धारित-जिलाधिकारी
देवरिया -जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलेण्डर वर्ष 2021 हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर निर्धारित किया है। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलधिकारी(प्रशासन) व अपर जिलाधिकारी(वि0रा0) तथा मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के तहसील मुख्यालय पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत एक तहसील में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा क्रमशः अन्य तहसीलों में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) व अपरजिलाधिकारी(वि0रा0) व मुख्य राजस्व अधिकारी के साथ संबंधित तहसील के क्षेत्राधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रुप से प्रतिभाग करें। शेष अन्य तहसील में संबंधित तहसील स्तरीय अन्य विभागो के समस्त अधिकारी अनिवार्य रुप से उपस्थित रहकर जन समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करेगें। निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि पर अवकाश होने की स्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्यदिवस के दिन आयोजित किया जायेगा।
प्रथम 6 माह के रोस्टर के पूर्ण विवरण अनुसार माह जनवरी के माह के प्रथम मंगलवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलधिकारी(प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय मंगलवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी(प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
फरवरी माह के प्रथम मंगलवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी(प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय मंगलवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
मार्च माह के प्रथम मंगलवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलधिकारी(प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय मंगलवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
अप्रैल माह के प्रथम मंगलवार को भाटपाररानी मेंजिलाधिकारी, देवरिया में मुख्यविकासअधिकारी,सलेमपुरमेंअपरजिलधिकारी(प्रशासन),रुद्रपुरमेंअपरजिलाधिकारी(वि0रा0), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय मंगलवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
मई माह के प्रथम मंगलवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलधिकारी(प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय मंगलवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
जून माह के प्रथम मंगलवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलधिकारी(प्रशासन)सलेमपुर में अपरजिलाधिकारी(वि0रा0), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय मंगलवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी(प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।