मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया

 कुशीनगर -आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में क्रिसमस पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत अभिहित अधिकारी मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अन्जनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक 21दिसम्बर  को देर रात्रि  विजय कुमार मद्धेशिया गोला बाजार कसया के प्रतिष्ठान से फन मिल्क चाकोलेट का नमूना व राज कुमार गुप्ता कुशीनगर मेन गेट से केक का अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।

अभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी, तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में सच्चिदानन्द गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी  सतीश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य