संस्था का के0वाई0सी0 अनिवार्य रूप से नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अपडेट करा लें

सुलतानपुर - जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आर०वी०सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाचार्य/प्राचार्य/प्रबंधक  को सूचित किया है कि 27 दिसम्बर तक अपने संस्था का के0वाई0सी0 अनिवार्य रूप से नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अपडेट करा लें अथवा संस्था के मान्यता की छायाप्रति सोसाइटी रजिस्ट्रेशन/ ट्रस्ट की छायाप्रति, संस्था का Aishe/Dise code प्रधानाचार्य/प्राचार्य के आधार कार्ड की छायाप्रति सहित कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सुलतानपुर में सम्पर्क कर के0वाई0सी0 अनिवार्य रूप से अपडेट कराना सुनिचित करा लें।

के0वाई0सी0 पूर्ण न होने की दशा में यह मान लिया जायेगा की आपकी संस्था संचालित नही है और ऐसी स्थिति में संस्था को किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति न दिये जाने की संस्तुति सम्बन्धित विभागों को कर दी जायेगी। जिस हेतु संस्था पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य