मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत श्रम विभाग द्वारा गोष्ठी का किया गया आयोजन

कुशीनगर - आज दिनाँक 22 अक्टूबर 2020 को ग्राम सभा जंगल नाहर छपरा विकास खंड विशुनपुरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमे ग्रामसभा की महिला श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुशीनगर, मनीष कुमार सिंह  द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। साथ ही साथ उपस्थित महिला श्रमिकों को समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 , मातृत्व लाभ अधिनियम 1961, कार्यरत महिला के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में चर्चा की गयी।

 

उक्त अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान उदय कुशवाहा,  कमलेश, नवनीत पांडेय, रमेश गौड़ एवं तमाम महिला एवं पुरुष श्रमिक, बालक एवं बालिकाएं उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य