बिहार चुनाव में कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव के पुत्री को दिया टिकट
पटना - बिहार विधानसभा चुनाव में बड़े राजनेताओं के बेटे-बेटियों व रिश्तेदारों को भी टिकट दिए जा रहे है। नया नाम पटना साहिब से पूर्व सांसद और भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा का है। कांग्रेस ने लव सिन्हा को पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
सुभाषिनी यादव समाजवादी नेता शरद यादव की बेटी हैं। शरद यादव वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। सुभाषिनी यादव अपने पिता शरद यादव की कर्मभूमि मधेपुरा जिला के बिहारीगंज से चुनाव लड़ सकती हैं। वह हाल फिलहाल में ही कांग्रेस में शामिल हुई है। सुभाषिनी यादव एमबीए पास है और सामाजिक कार्यों में रुचि लेती हैं। सुभाषिनी यादव की शादी हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार में हुई है। हालांकि वह फिलहाल अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की इच्छुक हैं।