पोषण अभियान एवं महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
बलिया -आचार्य नरेंन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र सोहाँव बलिया के तत्वाधान में 17 सितंबर 2020 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देशानुसार केन्द्र परिसर मे पोषण अभियान एवं महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l
जिसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत सदस्य बिकास खण्ड सोहाँव श्रीमती उषा पासवान ने किया। केन्द्र के अध्यक्ष प्रो . रवि प्रकाश मौर्य ने आधुनिक पोषण वाटिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे स्वास्थ्य, समृद्धि, बुधिमत्ता का लाभ मिलता है।ताजा हवा, खनिजों व विटामिनो से युक्त भोजन तथा शारीरिक व्यायाम हो जाता है।
नोडल अधिकारी डा. प्रेम लता श्रीवास्तव सह प्राध्यापक गृह विज्ञान ने सन्तुलित आहार, पोषक थाली, पर प्रकाश डाला। श्री राजीव कुमार सिंह उधान विशेषज्ञ ने सब्जी एवं फल उत्पादन तकनीक पर जानकारी दिया। ई.एम.पी.सिंह सह प्राध्यापक कृषि अभियंत्रण ने पोषण वायोफोर्टीफाइड प्रजाति तथा ईफको के क्षेत्र अधिकारी अनुज कुमार शुक्ल ने जैविक खेती पर जानकारी दी। पीपल बृक्ष का रोपड़ किया गया |
कार्यक्रम मे आयी 40 कृषक महिलाओं एवं 10 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ईफको की तरफ सम सामयिक सब्जियों के बीज बितरित किये गये।