मृतक विचाराधीन बंदियों के सम्बंध में सिविल जज (एस.डी.) ए. सी.जे.एम./जांच अधिकारी नामित

कुशीनगर -मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,कुशीनगर द्वारा  जिला कारागार जनपद देवरिया में मृतक विचाराधीन बंदियों की मृत्यु के सम्बंध में सिविल जज (एस. डी.) ए सी जे एम को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

 

सिविल जज (एस.डी.)/ए. सी. जे.एम. ने बताया कि मृतक बंदी बाबूराम शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा , निवासी कल्याण छापर-बड़ा टोला, थाना-कुबेरस्थान,जनपद कुशीनगर व पिंटू यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी लक्ष्मीपुर,थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर,के बंदियों के मृत्यु से सम्बंधित जांच मेरे द्वारा सम्पादित की जानी है। 

 

उन्होंने सामान्य जन से अपेक्षा की है कि उक्त बंदियों के परिवार से सम्बंधित या अन्य व्यक्ति, जो इनकी मृत्यु के सम्बंध में जानते हों और अपना बयान देना चाहते हों या कोई तथ्य प्रस्तुत करना चाहते हों या अन्य कोई जानकारी हो जिसे जांच अधिकारी के संज्ञान में लाना चाहते हैं तो वे दिनांक 5 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से 10.30 बजे के बीच जांच अधिकारी के विश्राम कक्ष में उपस्थित हो कर अपना बयान/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य