आपके आस-पास कोई कोरोना पाजिटिव है तो दें जानकारी
देवरिया - जिलाधिकारी देवरिया द्वारा अवगत कराया गया कि यदि आपके यहा या आपके आस-पास कोई कोरोना पाजिटिव व्यक्ति पाया जाता है तो सबसे पहले आपको क्या करना है।
इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर सभी के साथ शेयर किया गया।
1- 05568-222505
2- 05568-220926
3- 05568-222261
यहां फोन करके सभी जानकारी ली जा सकती है। यह सेवा 24x7 उपलब्ध है। इसके अलावा जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में है, उसके लिए हेलो डाक्टर सेवा का नम्बर भी बताया गया है- 05568-222308
इस नम्बर पर फोन करके होम आइसोलेशन के पेशेंट, दवा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आईवरमेक्टिन टेबलेट का प्रयोग सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से करने हेतु कहा गया। CMO देवरिया द्वारा भी इसका प्रयोग करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बड़े व्यक्ति को 12mg का एवं बच्चों को 6mg का टेबलेट रात के खाने के 2घंटे बाद लेना है। उसके बाद सातवें दिन एवं उसके बाद 30 दिन पर लेना है । देवरिया के सभी मेडिकल स्टोर पर भी यह दवा उपलब्ध है।