ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर ने व्यापारियों एवं उद्यमियों को मास्क लगाने हेतु किया जागरूक
देवरिया- ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर श्रीराम सरोज ने बताया है कि कोविड-19 (कोरोना) संक्रमण के विरुद्ध जनपद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रशासन/ जिले के सभी अधिकारी /कर्मचारी एवं सभी सम्मानित नागरिक जागरूक हैं एवं कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में सक्रिय भी हैं, इसके बावजूद जनपद में संक्रमितो /पॉजिटिव केसेस की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो चिंताजनक है। इसमें कहीं न कहीं और किसी न किसी की लापरवाही एवं ढ़ीलाई अवश्य है। बहुत सारे व्यक्ति बिना मास्क पहने घूमते /चलते देखे जाते हैं।
उन्होंने बताया है कि व्यापारजगत में भी बहुत सारे विक्रेता व्यापारी एवं बहुत सारे क्रेता व्यापारी/ उपभोक्ता ग्राहक भी बिना मास्क लगाए देखें /पाए जाते हैं, जिसका जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया गया है और 15 जुलाई को जिला पंचायत भवन में हुई जिला के सभी अधिकारियों की बैठक में बिना मास्क लगाए दुकानदारों /व्यापारियों एवं बिना मास्क लगाए ग्राहकों को जागरूक करने के साथ-साथ जुर्माना लगाने एवं व्यापारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया|
जिस के क्रम में आज जिले के व्यापार मंडल के अधिकांश पदाधिकारियों जैसे शिव शक्ति गुप्ता जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल देवरिया, अखिलेश जायसवाल अध्यक्ष जनपद व्यापार मंडल देवरिया, जीवनलाल बरनवाल महामंत्री जनपद व्यापार मंडल देवरिया, सुरेश कमानी सदस्य जनपद व्यापार मंडल देवरिया, पुरुषोत्तम जायसवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल बरहज, संजय गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल भाटपाररानी,नवीन गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल भटनी/ सलेमपुर, एन विश्वकर्मा संरक्षक व्यापार मंडल लार, विद्यासागर जायसवाल अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल गौरी बाजार, श्यामजी जायसवाल अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर, सुबोध जायसवाल संयोजक भाजपा युवा व्यापार मंडल, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष अ0मा0 उद्योग व्यापार मंडल, पुरुषोत्तम मरोदिया जिलाध्यक्ष अ0मा0 उद्योग व्यापार मंडल देवरिया, मंटू बाबू जायसवाल (संरक्षक) जिला फुटपाथ ठेला एवं पटरी व्यवसायी सेवा समिति देवरिया, वासुदेव वर्मा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल देवरिया आदि से दूरभाष/ मोबाइल फोन पर बात करते हुए सभी सम्मानित व्यापारियों को अपने स्तर से जागरूक करने के लिए अनुरोध किया गया। सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से इस संबंध में व्यापारियों के लिए अपील जारी करने हेतु अनुरोध किया गया कि बिना मास्क लगाए ग्राहकों को माल बिक्री /सप्लाई न करें और लोकल पुलिस को बुलाकर ऐसे ग्राहकों के संबंध में कार्रवाही करने के लिए भी कहे।