मौसम की जानकारी


मौसम विज्ञान विभाग,

आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या।

दिनांक- २७-०६-२०२०

अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३३.० (-२.५) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २५.५ (-०.५)

सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ९२ प्रतिशत

सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ७० प्रतिशत 

हवा की गति : ३.८ कि०मी०/ घंटा

हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी

वर्षा (मि०मी०) : ०.०

कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : ३९२.८ मि०मी०

पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवा व गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

 

१-अतः किसान भाई जिनकी धान की नर्सरी तैयार हो वह वर्षा के पानी का लाभ उठाते हुए रोपाई का कार्य करें।

 

२-दलहनी फसलों और सब्जियों के खेत से जल निकास का उचित प्रबंध करें।

 

३. मुर्गी पालक भाई अपनी मुर्गियों को बरसात के दिनों में सी. आर. डी. से बचाव हेतु यह एमॉक्सीसिलिन प्रतिजैविक एवं लिवरटॉनिक का उपयोग करें।

 

कोष्ठक में दिया गया मान उक्त दिवस के सामान्य मान से विचलन (कमी अथवा अधिकता) को प्रदर्शित करता है, जिसकी गणना पिछ्ले 30 वर्षों के औसत मान से की गई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य