दिव्यांग राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की समयसीमा निर्धारित

कुशीनगर - जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाते है। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों को विभाग द्वारा भारत सरकार को प्रेषित किये जाते है, जिसके लिये समयसीमा निर्धारित है। 

 

1- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

2- दिव्यांग जन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

3- दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

4- प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

5- दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

6- दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

7- दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाए प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

8- सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

9-   सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

 

10- दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्म अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

11- सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

 

12- दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 

 

उन्होने बताया कि निर्धारित श्रेणी के पुरस्कार से सम्बन्धित अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों को कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, रविन्द्रनगर, पडरौना, कुशीनगर में दिनांक 15 जुलाई, 2020 की सायं 4.00 बजे तक प्राप्त कराये जा सकेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य