बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक कर सकतें है आवेदन

देवरिया- वित्तीय वर्ष 2019-20 की भांति इस वर्ष भी मल्लिका-ए- गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठूमरी, गजल विधाओं के प्रतिभावान गायकों को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। इसके अन्तर्गत चयनित कालाकार को 5 लाख की धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेट स्वरुप प्रदान किया जायेगा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने उपरोक्त जानकारी देते हुए इस सम्मान के पात्रता के लिये बताया कि कलाकार की उम्र 40 वर्ष से कम नही होनी चाहिये तथा  जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासो से वर्णित विधाओं में उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो।

 

आवेदक मूल रुप से उ0प्र0 क निवासी अथवा उसकी कर्म भूमि उ0प्र0 होना चाहिये। यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा। अर्हता रखने वाले कलाकार अपना आवेदन 31 जुलाई तक निर्धारित प्रारुप पर प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी सूचना विभाग से कार्यावधि में सम्पर्क किया जा सकता है।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य