सरकारी संस्थाओ का निजीकरण करना गलत- अगम स्वरूप
देवरिया - आज देश covid- 19 की समस्या से जूझ रहा है , भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है | मजदूर अपने घरो तक पहुचने के लिए जदोजहद कर रहा है भूख से दुधमुहे बच्चे ,प्रसवा महिलाये इस लॉक डाउन के कारण अपनी जिन्दगी को बचाने में संघर्ष कर रहें है और किसानो की फसलें औने - पौने दामो में बेचीं जारही है| आम जनता त्राहि - त्राहि कर रही है | केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करना चाहती है जिसका सीधा लाभ पूंजीपति वर्ग को मिलेगा ,यह हमारे देश की जनता के साथ अन्याय है, जिसका हम पुरजोर विरोध करतें हैं | उक्त बातों को राष्ट्रीय समानता दल के मुख्य महासचिव अगम स्वरुप कुशवाहा ने कहा |