ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया


गाज़ियाबाद -   कल तारांजलि फाउंडेशन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश  के तत्वाधान में ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का शाम 4:00 बजे से आयोजन किया गया |  इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ विंदेश्वरी अग्रवाल न्यूयॉर्क अमेरिका द्वारा किया गया !   काव्य गोष्ठी में आमंत्रित कवि गण वरिष्ठ मनीषी कवि डॉ राजीव पांडे गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ,वरिष्ठ विद्वान कवि डॉक्टर यशपाल सिंह चौहान नई दिल्ली  एवं शिवम सिंह सिसोदिया मध्य प्रदेश रहे  और इस काव्य आयोजन में शिरकत करने  वरिष्ठ  कवयित्री  तारांजलि फाउंडेशन की अध्यक्ष तारा सिंह अंशुल जी ने अपनी रचनाएं पढ़ी| 

 

 इस गोष्ठी में काव्य पाठ की शुरुआत करते हुए डॉ राजीव पांडे जी द्वारा गंभीर एवं बहुत ही सुंदर कविताओं से  इस ऑनलाइन काव्य आयोजन को समृद्ध किया !  दिल्ली निवासी वरिष्ठ कवि डॉ यशपाल सिंह चौहान द्वारा  मां के सम्मान में मां को समर्पित एक बहुत ही मार्मिक और बहुत ही सुंदर कविता  का पाठ किया जिससे सभी लोग भाव विभोर हो गए !

 

 डॉ तारा सिंह अंशुल जी ने देश पर हुए शहीदों एवं देश की रक्षा में तत्पर सेना के वीर भारतीय वीर योद्धाओं के सम्मान में कश्मीर  पर एक बहुत ही सुंदर सराहनीय कविता पाठ किया गया एवं हमारे देश की बेटियों के हौसलों के बल पर आगे बढ़ने के लिए एक संदेशात्मक कविता का पाठ किया ! 

 

 इस  काव्य गोष्ठी में संचालन का गुरुतर दायित्व  संभालने वाली युवा होनहार और अपनी सार्थक कविताओं के लिए जानी जाने वाली मनीषी कवयित्री शैलजा सिंह के संचालकत्व में सभी  कवियों / कवयित्रियों द्वारा अपने उत्तम एवं बहुत ही सुंदर काव्य पाठ के द्वारा सकारात्मक रचना धर्मिता का निर्वहन किया गया |  शैलजा सिंह ने स्वयं एक बहुत अच्छी कविता देश पर एवं दूसरी  कोरोना वायरस जनित वैश्विक महामारी से उत्पन्न सामान्य स्थितियों पर बहुत अच्छी कविता का पाठ किया जो सब के द्वारा सराहा गया ! 

 

 

 

 

 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य