मौसम की जानकारी
कृषि मौसम विज्ञान विभाग,
आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या।
दिनांक- २६-०५-२०२०
अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ४२.० (+२.५)
न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २४.० (-१.५)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ६३ प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २५ प्रतिशत
हवा की गति : ६.६ कि०मी०/ घंटा
हवा की दिशा : उत्तरी-पूर्वी
वर्षा (मि०मी०) : ०.०
कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : २१७.२ मि०मी०
पूर्वानुमान:-आगामी सप्ताह (दिनांक २७-३१ मई, २०२०) में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। २८ और ३१ मई को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जबकि २९-३० मई को हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा के सामान्य व सामान्य से तेज गति से मुख्यतया पूर्वी चलने की संभावना है।