पूर्व सभासद राजेश कुशवाहा से हुई मार - पीट
देवरिया -पूर्व सभासद राजेश कुशवाहा को वर्तमान सभासद वार्ड संख्या 4 के अमित मिश्र एवं उनके साथियो द्वारा मारा गया जिसमे राजेश का सर फट गया | मिली जानकारी के अनुसार झगड़े का कारण covid- 19 से बचाव एवं राहत कार्यो के मद्देनज़र 24 अप्रैल की शाम 7 बजे छिडकाव को लेकर पहले बहस और फिर मार - पीट बताया जा रहा है | राजेश के साथ मार - पीट करने वालो की बाइक UP52 AK/ 7322 मौके पर ही पाई गयी है | समाचार लिखे जाने तक कोई कानूनी कार्यवाही नही हो सकी है |