कुशीनगर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हो रहा है मास्क
कुशीनगर- परियोजना निदेशक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोविड - 19 से उत्पन्न विपरीत स्थितियों के दृष्टिगत मास्क उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी भूपेंन्द्र एस0 चैधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार के निर्देशन में जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा मास्क तैयार किया जा रहा है, जिसको बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर के अनुमोदित किया जा चुका है।
समूहों की सूची -
1- अम्बे स्वयं सहायता समूह सिधुआ बांगर भाठ पडरौना, कुशीनगर
2- बाबा गोरखपुर नाथ, स्वंय सहायता समूह सिधुआ बांगर भाठ पडरौना, कुशीनगर
3- इमाम बाबा स्वंय सहायता समूह सिधुआ बांगर भाठ पड़रौना
4- लक्ष्मी महिला स्वंय सहायता समूह खेसिया विकास खण्ड विशुनपुरा
5- वैभवी महिला स्वंय सहायता समूह भुजौली विकास खण्ड विशुनपुरा
उन्होने बताया कि समूहों द्वारा ग्राम प्रधान के मार्ग निर्देशन में अब तक लगभग 10500 मास्क तैयार किया गया है, जिसमें 3200 मास्क ग्राम पंचायतों के मांग के आधार पर वितरित किया जा चुका है। स्वंय सहायता समूहों के महिला सदस्यों द्वारा तैयार किये गये मास्क की कीमत 25.00 प्रति अदद है। कोविड-19 से उत्पन्न विपरीत स्थितियों के मददेनजर आम जन मानस से अपेक्षा की गई है कि उपरोक्त समूहों से सम्पर्क कर मास्क क्रय करते हुये कोविड-19 के रोकथाम में अपना सहयोग दे।
समूहो का सम्पर्क नम्बर
1-सहायक विकास अधिकारी, पड़रौना मो0 न० - 9415369729,
2-प्रधान ग्रामपंचायत सिधुआ बांगर भाठ- मो०- 8881454037,
3- अध्यक्ष,स्वय सहायता समूह मो० न० - 8577092723,
4-अध्यक्ष लक्ष्मी स्वंय सहायता समूह मो० न० -9628496033,
5-अध्यक्ष बैभवी महिला स्वंय सहायता समूह मो० न० - 9919914803,