जिलाधिकारी ने शर्तों के अधीन दिए कप्तानगंज नौरंगिया मार्ग के अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश
कुशीनगर- जिलाधिकारी भूपेंन्द्र एस0 चौधरी ने बताया कि जनपद कुशीनगर में एशियन विकास बैंक द्वारा वित पोषित कप्तानगंज - नौरंगिया मार्ग (लम्बाई 24.04 कि0 मी0) एवं कप्तानगंज - हाटा - गौरीबाजार- रूद्रपुर मार्ग के चैनज 0.000 से 30.000 कि0 मी0 (लम्बाई 30.00 कि0 मी0) अर्थात दोंनों मार्ग की कुल लम्बाई 54.04 कि0 मी0 के अवशेष कार्य को पूर्ण करने के लिये अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, उपरोक्त कार्य हेतु M/s VCIPL-Suraj builders (J.V.) Lucknow अनुबन्धित है जिसका अनुरोध पत्र भी संलग्न कर प्रेषित किया गया है।
जिलाधिकारी श्री चौधरी ने निम्न प्रतिबन्धों के अधीन उपरोक्त निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये जाने की अुनमति प्रदान की है।
1- गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उoप्रo शासन द्वारा निर्गत प्रावधानित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पाल सुनिश्चित किया जायेगा।
2- वर्कर/वाहन के पास सक्षम स्तर/अपर जिलाधिकारी, कुशीनगर से जारी करा लिये जाय।
3- उक्त निर्माण कार्य लॉक डाउन अवधि में नगर पालिका/नगर निगम क्षेत्र के बाहर अनुमन्य होगा |
4-सोशल डिस्टेन्स /सेनेटाइजेशन का पूर्णतया ध्यान रखा जाय।