बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर का निधन
मुंबई- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।ऋषि कपूर को बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। उनके भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा कि वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।