संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- ३०-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३५.०(-४.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २२.०(-१.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ८२ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ३९ प्रतिशत  हवा की गति : २.८ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने के आसार हैं।

पोषाहार का वितरण डोर टू डोर जाकर किया गया

चित्र
कुशीनगर- आज मुसहर बस्ती बीना पट्टी कसया विकासखंड में  विधायक कुशीनगर द्वारा डोर टू डोर पोषाहार वितरण प्रक्रिया के तहत बस्तियों में स्वयं ही उनके घर जाकर पोषाहार वितरण किया गया तथा मास्क का पूरा कपड़ा बालों में लगाने सहित कोविड-19 के सम्बंध में अन्य आवश्यक जानकारी भी आमजन को दी गई ।   इसी प्रकार विकासखंड दुदही के ग्राम सभा ठाडी भार मुसर बस्ती में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा जी द्वारा लाभार्थियों के परिवारों के समक्ष स्वयं पहुंचकर के पोषाहार का वितरण किया गया l   राजेश्वर सिंह  मंत्री बीज प्रमाणीकरण द्वारा छावनी पोखरे के पास वाले इलाके में घर घर जाकर के लाभार्थियों से वार्ता की गई एवं पोषाहार का वितरण किया गया तथा अनुरोध किया गया कि ब्लॉक डाउन प्रक्रिया का पूर्ण रुप से पालन करते हुए आप घर में ही रहे सरकार विभाग द्वारा चलाए गए इस मुहिम अभियान में किसी को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी , कुपोषण से लड़ाई ह्यूमैनिटी पावर बनी रहे |   इसके लिए दरवाजे पर पहुंचकर  मंत्री जी के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषाहार का वितरण किया गया साथ ही मास्क वह साबुन ...

एक्टिव पैसिव दल के आवश्यक सुविधाओ की व्यवस्था की गयी

कुशीनगर - कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने के उपरांत संक्रमित व्यक्तियों को उचित चिकित्सकिय व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन ने चिकित्सकों के एक्टिव पैसिव दल बनाकर उनको अलग-अलग रहने एवं सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं जिलाधिकारी कुशीनगर भूपेंद्र एस चैधरी ने इस कार्य के संपादन हेतु होटल ओम रेजिडेन्सी, कसया, कुशीनगर तथा होटल मेटेयी, (Metteyye) कुशीनगर के होटलों के सभी मूलभूत सुविधाओं एवं संसाधनों के साथ अधिग्रहित कर लिया है जिसमें तात्कालिक प्रभाव से 25 -25 कमरे स्वच्छ शौचालय जनरेटर सुबह का नाश्ता दोपहर का भोजन शाम की चाय और रात के भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ओम रेजिडेन्सी, कसया, कुशीनगर तथा होटल मेटेयी, (Metteyye) के लिए उप जिलाधिकारी कसया  को अधिग्रहित कर अभिरक्षा प्राप्त करने वाले अधिकारी के रूप में नामित किया गया है साथ ही उसका हस्तांतरण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु  क्षेत्राधिकारी कसया को नामित किया गया है|   जिलाधिकारी ने बताया कि  कोरोना वायरस स...

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता दी गयी

 सुलतानपुर - अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश लाॅक डाउन है। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद के अन्तयोदय/मनरेगा मजदूरों/श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू प्रकृति के श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं अन्त्योदय/बी0पी0एल0 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जनपद सुलतानपुर में 30 अप्रैल तक श्रम विभाग में पंजीकृत कुल 6171 श्रमिकों में से 6040 व्यक्तियों को 60.40 लाख रू0, शहर में घुमन्तू प्रकृति का कार्य करने वाले 6674 श्रमिकों को 66.74 लाख रू0, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके भरण-पोषण की कोई सुविधा नहीं है, का चिन्हीकरण करके कुल 11048 व्यक्तियों को 110.48 लाख रू0 की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से वितरित करायी गयी। जनपद के समस्त नागरिकों को राशन/ सब्जी/दूध आदि का डोर-टू-डोर डिलीवरी सुचारू रूप से कराया जा रहा है।    मेडिकल क्वांरटाइन में रखे गये 435 व्यक्तियों में से 344 व्यक्तियों को स्वस्थ्य होने पर...

बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

चित्र
मुंबई-  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता  ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।ऋषि कपूर को बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। उनके भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा कि वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

1.5 करोड़ तक की ऋण सहायता केले का कोल्ड स्टोरेज, चिप्स,एंव केले के व्यापार हेतु मिलेगा

कुशीनगर-  उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन  ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत पूर्व में जनपद कुशीनगर हेतु चयनित केला रेशा उत्पाद के साथ अतिरिक्त उत्पाद के रूप में केले के सम्पूर्ण उत्पाद हेतु शासन की अनुमति प्राप्त हो गयी है। अब एक जनपद एक उत्पाद सहायता योजना में जिले का कोई भी लाभार्थी 1.5 करोड़ तक की ऋण सहायता केले का कोल्ड स्टोरेज, राइपनिंग प्लान्ट, केला चिप्स, उद्योग एंव केले का व्यापार करने हेतु  प्राप्त कर सकता है, जिस पर शासन द्वारा 10 से 25 प्रतिशत तक का अनुदान भी अनुमन्य होगा।     उन्होंने बताया कि उद्यमी गण इस कार्य हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एंव उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, कुशीनगर से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।  साथ ही उन्होंने जनपद के सभी उद्यमियों से अपेक्षा की है कि इस लॉकडाउन अवधि मे  किसी भी औद्योगिक  इकाई में सोशल डिस्टेंसिंग, हैण्ड सैनिटाइजर, फेस मास्क, हैण्ड ग्लब्स इत्यादि का प्रयोग करते हुये अपना उद्योग संचालन करे। जिले में  फेस मास्क की कई औद्योगिक  इकाइयॉ कार्यरत है। इ...

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २७-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३१.५(-६.५) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : १९.०(-३.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ९१ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ५९ प्रतिशत  हवा की गति : ८.८ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ११.० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवाएं सामान्य से तेज गति से मुख्यतया पूर्वी चलने के आसार हैं।          

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आधार डाटा के संशोधन के लिए टीम गठित

देवरिया-   उप कृषि निदेशक डा0ए0के0मिश्र ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आधार मिसमैच एवं इनवैलिड आधार के डाटा को संशोधित करने की कार्यवाही विभिन्न स्तर पर निरंतर की जा रही है।  कोरोना वायरस (कोविड-19) के संभावित प्रभाव को कम करने तथा कृषको की सुविधा के दृष्टिगत कंप्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारियों का एक दल गठित किया गया है, जो व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त होने वाले आधार के संशोधन पी०एम० किसान से संबंधित समस्याओं के निस्तारण का कार्य, अपने कार्यालय/बीज भंडार अथवा घर से राजकीय कार्य का निस्तारण, जैसी स्थिति हो, संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।    उन्होंने पूर्ण विवरण में बताया है कि जनपद स्तर पर तैनात कार्मिक अमरेश तिवारी का व्हाट्सएप  मोबाइल नंबर 99195 25740 है।  इसी प्रकार विकासखंड भटनी के कार्मिक अभय पांडेय का व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 94505 46090, सदर के कार्मिक शशिकांत शुक्ला 99845 69336, पथरदेवा का इरशाद आलम 8756128216, तरकुलवा का प्रमोद चौधरी 9792796261, बैतालपुर रविप्रताप मिश्रा का 8922912206, रामपुर कारखाना आदित्या पाण्डेय ...

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २६-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३५.०(-३.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २४.०(+२.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ८७ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ४९ प्रतिशत  हवा की गति : ५.७ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० पूर्वानुमान:-आगामी  २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवाएं सामान्य से तेज गति से मुख्यतया पूर्वी चलने के आसार हैं।      

पूर्व सभासद राजेश कुशवाहा से हुई मार - पीट

चित्र
देवरिया -पूर्व सभासद राजेश कुशवाहा को वर्तमान सभासद वार्ड संख्या 4 के अमित मिश्र एवं उनके साथियो द्वारा मारा गया जिसमे राजेश का सर फट गया | मिली जानकारी के अनुसार झगड़े का कारण  covid- 19 से बचाव एवं राहत कार्यो के मद्देनज़र 24 अप्रैल की शाम 7 बजे छिडकाव को लेकर  पहले बहस और फिर मार - पीट बताया जा रहा है | राजेश के साथ मार - पीट करने वालो की बाइक UP52 AK/ 7322 मौके पर ही पाई गयी है | समाचार लिखे जाने तक कोई कानूनी कार्यवाही नही हो सकी है |

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २५-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३४.०(-४.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २३.०(+१.५) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ८४ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ४८ प्रतिशत  हवा की गति : ४.४ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० पूर्वानुमान:-आगामी २६,२७ व २८ अप्रैल  को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवाएं सामान्य से तेज गति से मुख्यतया पूर्वी चलने के आसार हैं।      

कैबिनेट सचिव ने राज्य के मुख्य सचिवों से श्रमिको के कार्यो का लिया जायजा

चित्र
सुलतानपुर- आज विकास भवन एनआईसी में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कैबिनेट सचिव, भारत सरकार राजीव गावा द्वारा राज्य के सभी मुख्य सचिवों से कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅक डाउन में श्रमिकों के कार्य एवं आने-जाने को लेकर चर्चा की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल उपस्थित रहे।                             

मंहगाई भत्ते में कटौती की कोई जरुरत नही थी - मनमोहनसिंह

चित्र
नयी दिल्ली - केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कटौती के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने एक वीडियो सन्देश में कहा कि केंद्र सरकार को संकट के इस दौर में कर्मचारियों पर यह निर्णय थोपने की जरुरत नही थी |उन्होंने कहा कि यह फैसला गलत है और सरकार को मंहगाई भत्ते  में कटौती नही करनी चाहिए थी |

बाल विवाह रोकने में सभी लोग करें सहयोग

कुशीनगर - जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विवाह हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। यदि लड़के -लड़की की आयु इससे कम है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आयेगा तथा उक्त अधिनियम के अन्तर्गत बाल विवाह होने पर सम्बन्धित पक्ष को दो वर्ष की सजा व एक लाख रूपये जुर्माने का प्रावधान है।              उन्होने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह करने रूढ़िवादी परम्परा समाज में प्रचलित हैं। इस वर्ष 2020 में अक्षय तृतीया (खाता तीज) 26 अप्रैल 2020 को पड़ रही है। बाल विवाह के रोकथाम हेतु जनपद में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। बाल विवाह में सम्मलित व्यक्तियों को नियमानुसार उनके विरूद्व कानूनी कार्यवाही की जायेगी।         उन्होंने वैवाहिक आयोजन कराने वाले मैरेज हाॅल, टेन्ट व्यवसायी, बैण्ड बाजा, कैटर्स , पुरोहित/मौलवी इत्यादि व्यक्तियो एवं संस्थाओं से  अपेक्षा की है कि वैवाहिक आयोजन कराये जाने से पूर्व...

प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया अवलोकन

 सुलतानपुर- पंचायतराज दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से देश भर के सरपंचों से बातचीत की इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘‘ई-ग्राम स्वराज‘‘ पोर्टल एवं ‘‘स्वामित्व‘‘ योजना का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री जी ने सभी को आत्म निर्भर रहने का संदेश दिया तथा गांवों में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिये दो गज दूरी बनाये जाने का संदेश दिया। उक्त संदेश को विकास भवन के प्रेरणा सभागार कक्ष में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र एवं जिला पंचायतराज अधिकारी तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २४-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३६.०(-२.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २३.५(+२.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ८० प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ३१ प्रतिशत  हवा की गति : २.२ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना बहुत कम है। हवाएं सामान्य गति से मुख्यतया पश्चिमी चलने के आसार हैं।

डीएम और एसपी ने लॉक डाउन के अनुपालन का जायजा लिया

चित्र
देवरिया- जिलाधिकारी अमित किशोर आज पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र के साथ बिहार के सीमावर्ती मेहरौना में पहुंचकर लॉक डाउन के अनुपालन का जायजा लिया।  इस दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को लॉक डाउन का पालन कराए जाने के आवश्यक निर्देश दिए।  उन्होंने सीमा को सील रखने तथा तैनात कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ किये जाने तथा सजग व मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।            पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र ने पुलिस विभाग को लॉक डाउन का अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए।  कहा कि सभी लोगो को मास्क लगाना अनिवार्य है तथा सोशल डिस्टेंसिंग  व लॉक डाउन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। उल्लंघन की दशा में कार्यवाही की जाएगी।        इस दौरान उप जिलाधिकारी सलेमपुर संजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्र, वाणिज्य कर अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग  के कर्मचारी गण सहित अन्य संबंधित जन उपस्थित रहे। 

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २३-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३१.५(-६.५) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २१.०(-०.५) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ६८ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ५१ प्रतिशत  हवा की गति : ४.४ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० पूर्वानुमान:- आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। हवाएं सामान्य गति से मुख्यतया पूर्वी/पश्चिमी चलने के आसार हैं।          

जिलाधिकारी ने शर्तों के अधीन दिए कप्तानगंज नौरंगिया मार्ग के अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश

कुशीनगर- जिलाधिकारी भूपेंन्द्र एस0 चौधरी ने बताया कि जनपद कुशीनगर में एशियन विकास बैंक द्वारा वित पोषित कप्तानगंज - नौरंगिया मार्ग (लम्बाई 24.04 कि0 मी0) एवं कप्तानगंज - हाटा - गौरीबाजार- रूद्रपुर मार्ग के चैनज 0.000 से 30.000 कि0 मी0 (लम्बाई 30.00 कि0 मी0) अर्थात दोंनों मार्ग की कुल लम्बाई 54.04 कि0 मी0 के अवशेष कार्य को पूर्ण करने के लिये अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, उपरोक्त कार्य हेतु M/s VCIPL-Suraj builders (J.V.) Lucknow  अनुबन्धित है जिसका अनुरोध पत्र भी संलग्न कर प्रेषित किया गया है।     जिलाधिकारी श्री चौधरी ने  निम्न प्रतिबन्धों के अधीन उपरोक्त निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये जाने की अुनमति प्रदान की है।   1- गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उoप्रo शासन द्वारा निर्गत प्रावधानित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पाल सुनिश्चित किया जायेगा।  2- वर्कर/वाहन के पास सक्षम स्तर/अपर जिलाधिकारी, कुशीनगर से जारी करा लिये जाय। 3- उक्त निर्माण कार्य लॉक डाउन अवधि में नगर पालिका/नगर निगम  क्षेत्र के बाहर अनुमन्य होगा | 4-सोशल डिस्टेन्स /सेनेटाइजेशन...

कृषि एवं औद्यानिक फसलों के परिवहन को सुगमता की दृष्टि से किसान रथ एप किया गया लांच

चित्र
सुलतानपुर - जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने जनपद के समस्त कृषकों, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों, शीतगृहों स्वामियों, शहद उत्पादकों, औद्यानिक संगठन (डोर स्टेट डिलीवरी में लगे हुए) को सूचित किया है कि भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय द्वारा कृषि एवं औद्यानिक फसलों के परिहवन को सुगम करने के उद्देश्य से ‘‘किसान रथ‘‘ एप लांच किया गया है, जो उत्पादकों, व्यापरियों एवं प्रसंस्करण कर्ताओं के लिये उपयोगी है। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उ0प्र0 लखनऊ में परामर्श एवं समस्याओं के निराकरण हेतु एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नं0- 0522-2231023 है पर आवश्यकतानुसार संपर्क किया जा सकता है। 

इण्डिया टी0वी0 न्यूज चैनल पर प्रसारित कोरोना पाॅजीटिव समाचार गलत एवं भ्रामक

सुलतानपुर - जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि आज 23 अप्रैल, 2020 के मध्यान्ह 12 बजे तक जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाॅजीटिव के कुल 02 केस हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष चन्द्र शर्मा पुत्र रामकुबेर उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम ढेमा, तहसील जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर डायबिटीज कन्ट्रोल न होने के कारण इन्हें एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ रेफर किया गया है, जहां इनका इलाज किया जा रहा है तथा मोहम्मद अब्दुल्ला जैम उम्र 32 वर्ष, निवासी सूडान (विदेश) इनका दूसरा कोरोना टेस्ट पाॅजीटिव पाया गया है, इसलिये इनका इलाज कोविड एल-1 हास्पिटल, कुड़वार, जनपद सुलतानपुर में किया जा रहा है।                 उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों ही व्यक्तियों में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं हैं (Asymtomatic) । ग्राम ढेमा एवं मोहल्ला खैराबाद के एक किमी0 परिक्षेत्र को कन्टेनमेण्ट जोन घोषित कर सील किया गया है एवं राजस्व, पुलिस तथा मेडिकल की संयुक्त टीम द्वारा स्क्रीनिंग/टेस्टिंग के साथ-साथ अन्य समस्त कार्यवाही कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार की जा रही है।        ...

जिलाधिकारी ने शर्तों के अधीन दिए कप्तानगंज नौरंगिया मार्ग के अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश

 कुशीनगर - जिलाधिकारी भूपेंन्द्र एस0 चौधरी ने बताया कि जनपद कुशीनगर में एशियन विकास बैंक द्वारा वित पोषित कप्तानगंज - नौरंगिया मार्ग (लम्बाई 24.04 कि0 मी0) एवं कप्तानगंज - हाटा - गौरीबाजार- रूद्रपुर मार्ग के चैनज 0.000 से 30.000 कि0 मी0 (लम्बाई 30.00 कि0 मी0) अर्थात दोंनों मार्ग की कुल लम्बाई 54.04 कि0 मी0 के अवशेष कार्य को पूर्ण करने के लिये अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, उपरोक्त कार्य हेतु M/s VCIPL-Suraj builders (J.V.) Lucknow  अनुबन्धित है जिसका अनुरोध पत्र भी संलग्न कर प्रेषित किया गया है।     जिलाधिकारी श्री चौधरी ने  निम्न प्रतिबन्धों के अधीन उपरोक्त निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये जाने की अुनमति प्रदान की है।   1- गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उo प्रo  शासन द्वारा निर्गत प्रावधानित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पाल सुनिश्चित किया जायेगा।  2- वर्कर/वाहन के पास सक्षम स्तर/अपर जिलाधिकारी, कुशीनगर से जारी करा लिये जाय। 3- उक्त निर्माण कार्य लॉक डाउन अवधि में नगर पालिका/नगर निगम  क्षेत्र के बाहर अनुमन्य होगा | 4-सोशल डिस्टेन्...

अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करें रोजा इफ्तार- जिलाधिकारी

 कुशीनगर - पवित्र रमजान का महीना शुरू होने वाला है। मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग चन्द्र दर्शन के अनुसार अपने पवित्र रमजान माह की शुरूआत करते हैं। अनेक मुस्लिम धर्मगुरूओं द्वारा रमजान के इस पवित्र महीनें में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश एवं जारी एडवाईजरी का पालन करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुये अपने घरों में रहकर रोजा, शहरी, इफ्तार तथा नमाज किये जाने की अपील की जा रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने भी सभी मुस्लिम धर्मगुरूओं एवं मुस्लिम संप्रदाय के लोगों से अपील की है कि वे इस पवित्र माह में रोजे के दौरान समाज की, प्रदेश की एवं देश की भलाई के लिए कोरोना वायरस से सभी की सुरक्षा के लिए प्रातः काल की सहरी तथा सायंकाल प्रतिदिन रोजा इफ्तार अपने अपने घरों पर ही करें। सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार बिल्कुल न करें। इसके साथ ही नमाज भी घर पर ही अदा करें।   जिलाधिकारी ने बताया कि इस समय पूरा देश प्रदेश शहर लॉक डाउन की स्थिति से गुजर रहा है और हर प्रदेश की सरकार, शासन एवं प्रशासन अपने लोगों को इस संक्रमण से बचाने में लगा है क्योंकि कोरोना वायरस ऐसा ...

स्वयं सेवी संस्थाओं को पका-पकाया भोजन के वितरण से पूर्व सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से लेनी होगी अनुमति

सुलतानपुर - कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण रोकथाम/बचाव को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद के समस्त स्वयं सेवी संस्थाओं/संगठनों से अपेक्षा की है कि पका-पकाया भोजन जनपद के किसी भी क्षेत्र के व्यक्तियों में बिना अनुमति के वितरण न किया जाये।    जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र के व्यक्तियों में स्वयं सेवी संस्थाओं को पका-पकाया भोजन का वितरण किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है, तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही पका-पकाया भोजन का वितरण किये जायें  तथा  सोशल डिस्टेसिंग का भीे विशेष ध्यान रखा जाये। 

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २२-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३४.५(-४.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २०.५(-१.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ७० प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ३८ प्रतिशत  हवा की गति : ५.५ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने व वर्षा नहीं होने की संभावना है। हवाएं सामान्य गति से मुख्यतया पूर्वी/पश्चिमी चलने के आसार हैं।

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २१-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३३.५(-५.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २०.५(-१.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ७५ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ४० प्रतिशत  हवा की गति : ६.४ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवाएं सामान्य गति से मुख्यतया पूर्वी चलने के आसार हैं।         Reply Forward

पाॅजीटिव (कोविड-19) केस पाये जाने पर प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की हुई पैनी नजर

सुलतानपुर - जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि दिनाॅक 12.03.2020 को श्री सुभाष चन्द्र शर्मा (57 वर्ष) पुत्र श्री राम कुबेर शर्मा होली स्पेशल ट्रेन से अपनी पत्नी श्रीमती शिव कुमारी (54 वर्ष) के साथ अपने पुत्र के यहाॅ ओल्ड सहादरा, सीमापुरी नई दिल्ली गया था। दोनों दिल्ली से सुलतानपुर निजी वाहन द्वारा अपने ग्राम ढेमा थानामोतिगरपुर तहसील जयसिंहपुर आये। दिनाॅक 17.04.2020 को ग्राम ढेमा के ग्रामीणों द्वारा जिला कन्ट्रोल रूम को दी गई सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सीय टीम द्वारा इनसे सम्पर्क किया गया और 17.04.2020 को ही फरीदीपुर फैसिलिटी क्वारेन्टाइन सेन्टर में क्वोरेन्टाइन किया गया।   दिनाॅक 18.04.2020 को इनका सैम्पुल लिया गया तथा दिनाॅक 20.04.2020 को जाॅच रिपोर्ट आई, जिसमें श्री सुभाष चन्द्र शर्मा (57 वर्ष)पुत्र श्री राम कुबेर शर्मा को एस0जी0पी0जी0आई लखनऊ की लैब रिपोर्ट के आधार पर कोविड-19 पाॅजीटिव पाया गया, परन्तु इनमें कोविड-19 के कोई भी लक्षण नहीं है और यह डायबिटीज के मरीज भी हैं।   उक्त पाये गये कोविड-19 पाॅजीटिव केस को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुड़वार में निर्मित ...

upbocw app लांच किया गया

चित्र
कुशीनगर - श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उo प्रo  भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड (श्रम विभाग) के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक अकाउन्ट डिटेल अपडेट करने हेतु एक मोबाईल upbocw app  (यू0पी0बी0ओ0सी0डब्लू) सॉफ्टवेयर दिनांक 17.04.2020 से लॉच किया गया है, जिसके द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिक घर बैठे अपने बैक खातें का विवरण बोर्ड की साइट पर अपलोड कर सकतें है।     उन्होने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा इस ऐप को निम्न प्रक्रिया द्वारा उपयोग किया जा सकता है।    1- इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर द्वारा एनड्रॉइट मोबाईल पर डाउनलोड करना है।   2- डाउनलोड करने के पश्चात upbocw app  (यू0पी0बी0ओ0सी0डब्लू) खुलेगा।    3- उसके पश्चात श्रमिक के विवरण के सत्यापन हेतु मोबाइल नम्बर, पंजीयन संख्या एवं आधार भरने के पश्चात सत्यापित पर क्लिक करेगे। सत्यापित पर क्लिक करने के साथ ही निर्माण श्रमिक के मोबाईल नम्बर पर  (ओ0टी0पी0) संख्या आयेगा। यह (ओ0टी0पी0)  किसी और से साझा न करे।   4- इस (ओ0टी0पी0)  को मोबाइ...

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- २०-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३७.५(-१.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २२.०(सा०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ८३ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २१ प्रतिशत  हवा की गति : २.८ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं। हवाएं मुख्यतया पश्चिमी चलने के आसार हैं।          

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक हुई आयोजित

चित्र
सुल्तानपुर - मा0 उच्चतम न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ  के निर्देशानुसार मा0 जनपद न्यायाधीश श्री तनवीर अहमद की अध्यक्षता में आज रविवार दोपहर 12.00  बजे जिला कारागार सुल्तानपुर में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें  जिलाधिकारी सुलतानपुर सी0 इन्दुमती, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर शिव हरी मीना, जिलाधिकारी अमेठी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी के प्रतिनिधि पुलिस उपाधीक्षक अमेठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री हरीश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर सचिव श्री सतीश कुमार मगन तथा अधीक्षक जिला कारागार सुल्तानपुर श्रीमती अमिता दुबे उपस्थित रहे।             यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर सचिव श्री सतीश कुमार मगन द्वारा देते हुए बताया कि इस बैठक में सर्वप्रथम 436ं से संबंधित  विचाराधीन बंदियों पर विचार विमर्श किया गया तथा उन्हें अंतरिम अथवा पेरोल पर रिहा किए जाने हेतु समिति के कार्यो की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित बंदियों से संबंधित...

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १९-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३८.०(-०.५) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २२.०(+१.३) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ६९ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २८ प्रतिशत  हवा की गति : ३.१ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी/ उत्तरी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:- आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं। हवाएं मुख्यतया पश्चिमी चलने के आसार हैं।

टेलीफोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श लेने की व्यवस्था की गई

कुशीनगर - मुख्य सचिव कार्यालय उ0प्र0 शासन द्वारा  कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये उच्च स्तरीय समीक्षा के क्रम में बिन्दुवार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया  है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सामान्य रोगियों (जो पूर्व में ओ0पी0डी0 में आते थे) के ईलाज हेतु टेलीमेडिसिन/टेलीफोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श लेने की व्यवस्था की गई है|   इस हेतु चिकित्सकों के टेलीफोन नम्बर व उनके परामर्श हेतु निर्धारित समय की जानकारी जन सामान्य को उपलब्ध कराये जाने एवं टेलीफोन नम्बर की सूची तैयार करा ली गई है, यदि किसी मरीज को रक्त आदि की जाॅच आवश्यक हो, तो सैम्पल के होम कलेक्शन की व्यवस्था भी करा ली जाए।  उन्होने बताया निजी चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराये जाने  की स्वेच्छा व्यक्त  की गयी है।    1- एम0डी0मेडिसिन वरिष्ट फिजिशियन डा0 जी0पी0 राय मो० न० 9415213778 निर्धारित समय 12.00 से 2.00 बजे तक।   2- एम0डी0, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 विजेन्द्र कुमार तिवारी मो० न० 9919885881 निर्धारित समय 12.0...

ई- मेल और व्हाट्सएप द्वारा लिया जायेगा जीवित प्रमाण - पत्र

देवरिया-   वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने  प्रति वर्ष माह मार्च-अप्रैल में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले कोषागार देवरिया के पेंशनरों/ पारिवारिक पेंशनरों को अवगत कराया  है कि कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु घोषित लॉक डाउन में कोषागार में आने से बचें। घर पर रह कर सादे कागज पर फोटोयुक्त प्रार्थना पत्र जो वरिष्ठ कोषाधिकारी देवरिया को संबोधित हो तथा जिसमे पेंशनर का नाम, पी0पी0ओ0 संख्या, विभाग का नाम, बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आधार नंबर, पैन नंबर तथा स्पष्ट हस्ताक्षर अंकित हो, ई-मेल के पत्ते todeo@nic.in  अथवा व्हाट्सएप नंबर 87659 23701 पर 30 अप्रैल समय अपराह्न 2:00 बजे तक भेज दें।   इस आधार पर माह मार्च 2020 एवं अप्रैल 2020 की पेंशन निर्गत कर दी जाएगी।  लॉक डाउन खुलने के उपरांत नियमानुसार निर्धारित प्रारूप पर जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर ही आगामी माहों की पेंशन देय होगी। 

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १८-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३७.५(-१.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २२.०(+१.५) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ९१ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ३१ प्रतिशत  हवा की गति : ४.१ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:- आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने व मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं। हवाएं मुख्यतया पश्चिमी चलने के आसार हैं।

कुशीनगर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हो रहा है मास्क

कुशीनगर- परियोजना निदेशक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोविड - 19 से उत्पन्न विपरीत स्थितियों के दृष्टिगत मास्क उपलब्ध कराये जाने के संबंध में  जिलाधिकारी भूपेंन्द्र एस0 चैधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार के निर्देशन में जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित  महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा मास्क तैयार किया जा रहा है, जिसको बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर के अनुमोदित किया जा चुका है।       समूहों की सूची -           1- अम्बे स्वयं सहायता समूह सिधुआ बांगर भाठ पडरौना, कुशीनगर  2- बाबा गोरखपुर नाथ, स्वंय सहायता समूह सिधुआ बांगर भाठ पडरौना, कुशीनगर 3- इमाम बाबा स्वंय सहायता समूह सिधुआ बांगर भाठ पड़रौना  4-  लक्ष्मी महिला स्वंय सहायता समूह खेसिया विकास खण्ड विशुनपुरा 5-  वैभवी महिला स्वंय सहायता समूह भुजौली विकास खण्ड विशुनपुरा    उन्होने बताया कि समूहों द्वारा ग्राम प्रधान के मार्ग निर्देशन में अब तक लगभग 10500 मास्क तैयार किया गया है, जिसमें 3200 मास्क ग्राम पंचायतों के म...

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १७-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३८.५(सा०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २३.०(+०.५) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ८१ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ६४ प्रतिशत  हवा की गति : ३.१ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। दिनांक २१ व २२ अप्रेल, २०२० को कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। शेष दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १६-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३६.५(-१.५) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २३.०(+१.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ६८ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ४३ प्रतिशत  हवा की गति : ४.० कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।          

लाॅक डाउन की अवधि में खाद्यान्न की मण्डियों के सुचारू रूप से चलाने हेतु डीएम ने जारी किये दिशा निर्देश

सुल्तानपुर -उ0प्र0 शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद में लाॅक डाउन की अवधि में खाद्यान्न की मण्डियोें का समुचित संचालन हो साथ ही साथ कोरोना वायरस से बचाव के समस्त उपाय जैसे सोशल डिस्टेसिंग, नियमित रूप से हाथ धोना, सेनिटाइजेशन, चेहरा ढक कर कार्य करना इत्यादि का भी कढ़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जायें। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा मण्डी में खाद्यान्न की उपज लाने का समय पूर्वान्ह 10ः30 बजे से सायं 06 बजे तक, मण्डी में नीलामी का समय पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक निर्धारित किया गया।                जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर खाद्यान्न मण्डियों के सुचारू रूप से चलाने एवं किसानों की उनकी उपज का प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य प्राप्त हो सके और कोरोना वायरस से बचाव हेतु रणनीति बनायी गयी है। उन्होंने मण्डी सचिव की अनुशंसा पर विहित प्राधिकारी द्वारा व्यापारी, आढ़तियों, पल्लेदारों, मजदूरों को पास निर्गत किये जायें। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि कृषि उपज के व्यापार में लिप्त व्यापारियों/आढ़तियों का दाय...

लाॅक डाउन की परिस्थितियों में विधिक सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर जारी

सुल्तानपुर -  मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र 14 अप्रैल के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर द्वारा कोरोना महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी लाॅक डाउन की परिस्थितियों में बच्चों व महिलाओं एवं जरूरत मंद व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी टोल-फ्री नं0-1800-419-0234 एवं अधिवक्तागण सुश्री शशिकला पाण्डेय मोबाइल नं0-9450019664 व श्री दीपाॅशु दास मोबाइल नं0-9451321172 तथा श्री दुष्यन्त कुमार मिश्रा मोबाइल नं0-9415424592 जारी किया गया है, जिनकी सेवाएं 24 घण्टे उपलब्ध रहेंगी।     यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर सचिव, श्री सतीश कुमार मगन ने देते हुए बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु बच्चों एवं महिलाओं तथा जरूरत मंद व्यक्तियों को विधिक सहायता की आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त दिये गये टोल-फ्री नम्बर एवं मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

गेहू की बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

देवरिया-  जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत आज से 15 जून 2020 तक जनपद में गेहूं की खरीद खाद्य विभाग के 15 पी0सी0एफ0 के 44, यू0पी0एस0एस0 के 22, भा0 खा0 निगम के 01, पी0सी0यू 0 के 28, यूपी एग्रो के 08, क0क0 निगम के 04, एवं  एन0सी0सी0एफ0 के 06 एवं नेफेड के 11कुल 139 केंद्रों पर होगी।  गेहूं की बिक्री के लिए खाद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in  पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।  इस वर्ष ओ0टी0पी0 आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।  इसके लिए कृषक पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं, जिससे एस0एम0एस0 द्वारा प्रेषित ओ0टी0पी0को भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।  केंद्रों से कृषको को ऑनलाइन खरीद हेतु टोकन जारी किया जाए रहा है।  किसानों के पंजीकरण के लिए कंप्यूटराइज खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र,बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।  कृषक अपनी कंप्यूटराइज, खतौनी का खाता संख्या किसान पंजीकरण में दर्ज कर अपने कुल रकबे को एवं बोये गए नए गेहूं के रकब...

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १५-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३८.०(सा०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २४.०(+३.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ५५ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ३१ प्रतिशत  हवा की गति : ४.० कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।

गेहूं खरीद में क्रय केन्द्रों पर आनलाइन टोकन व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी

 सुल्तानपुर-  जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने निर्देशित किया है कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत गेहूँ  खरीद में क्रय केन्द्रों पर कृषकों की आवश्यक भीड़ न हो, इस हेतु आनलाइन टोकन व्यवस्था का पालन किया जाये। गेहूँ  विक्रय के इच्छुक किसान क्रय केन्द्र प्रभारियों से सम्पर्क कर अथवा उन्हें फोन पर अपना कृषक पंजीकरण नम्बर बताकर क्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु सम्भावित दिनांक/तिथि का अनुरोध करेंगे, तत्क्रम में सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा एक सप्ताह के अन्दर उसका आनलाइन टोकन जनरेट कर दिया जायेगा, जो एस0एम0एम0 के माध्यम से किसान के पंजीकरण प्रपत्र पर दर्ज मोबाइल पर कृषक सूचनार्थ प्रेषित हो जायेगी।      उन्होंने बताया कि क्रय केन्द्र प्रभारियों का जनपदवार/संस्थावार नाम और उनका फोन नम्बर खाद्य विभाग के पोर्टल पर खरीद सारांश के लिंक पर गेहूँ क्रय केंन्द्र के केन्द्र प्रभारी का मोबाइल नम्बर उपलब्ध नहीं है, तो वह जनपद के खाद्य एवं रसद विभाग के कन्ट्रोल रूम नम्बर 8299701776 पर व्हाट्स एप्प मैसेज कर केन्द्र प्रभारी का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर सकते हैं।   कृषक नियत ...

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १४-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३७.५(-०.५) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २१.०(-१.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ७४ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : ३५ प्रतिशत  हवा की गति : ३.२ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:- आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।

सम्पूर्ण भारत में लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक के लिए बढ़ाई गयी

चित्र
नयीदिल्ली - आज प्रात: 10 बजे राष्ट्र को संबोधित  करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि covid- 19 से बचाव हेतु सोशल डिसटेन्स  अति आवश्यक है , अत: राष्ट्र हित हेतु लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक के लिए बढ़ाई जा रही है | उन्होंने लोगो से घरो में रहने को कहा , तथा परिवार के बुजुर्गो की ज्यादा देखभाल करने को प्राथमिकता दी | उन्होंने यह भी बताया कि कुछ राज्यों में शर्तो के साथ 20 अप्रैल से जरूरी कार्यो को करने की छुट दी जा सकती है |

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १३-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३८.०(सा०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : १७.५(सा०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ७५ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २३ प्रतिशत  हवा की गति : ३.५ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं। औसत तापमान के सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।

जिलाधिकारी ने शहर में लाॅक डाउन व बैंकों में सोशल डिस्टेसिंग का लिया जायजा

चित्र
सुल्तानपुर - covid -19 वैश्विक महामारी के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु जनपद सुलतानपुर समेत सम्पूर्ण भारत देश में लाॅक डाउन चल रहा है। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा आज नगर क्षेत्र में लाॅक डाउन व बैंकों आदि पर सोशल डिस्टेसिंग का निरीक्षण/जायजा लेने बस स्टेशन पहुंची और बाइक व चार पहिया वाहनों से आने-जाने वालों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान उन्होंने सभी से रोड पर निकलने का कारण पूंछा और अपील की कि अनावश्यक रूप से अपने घर के बाहर कदापि न निकलें, अपने घर पर रहें तथा सुरक्षित रहें।     जिलाधिकारी ने वाहन चेकिंग के पश्चात बस के सामने इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा पहुंची जहां काफी भीड़ थी। उन्होंने बैंक मैनेजर एन0के0 वर्मा को कड़ी चेतावनी दी और बैंक में भीड़ एकत्र होने कारण पूंछा तथा सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन न कराये जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।    डीएम के बैंक निरीक्षण के दौरान बैंक में सर्वाधिक महिलाएं नजर आयी, उनसे उन्होंने कहा कि अपने घर रहें, भोजन पानी इत्यादि की व्यवस्था दी जा रही है। अनावश्यक रूप से बैंकों पर भीड़ कदापि न लगाये...

covid -19 से बचाव हेतु पल्लवी ने मास्क , सेनिटाइजर और साबुन बाटने के लिए दिया

चित्र
देवरिया - कृष्णा मेडिकल स्टोर के सौजन्य से सोनूघाट निवासी पल्लवी जायसवाल लोगों को कोरोना से बचाव के लिए 50 सेनेटाइजर, 100 मास्क, 100 डिटॉल साबुन, मुख्य विकास अधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० विकास भवन के कार्यकक्ष में उन्हें प्रदान की।    मुख्य विकास अधिकारी ने सराहना करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी में लोगों का सहयोग करना एक पुनीत कार्य है, जो आज श्रीमती पल्लवी जायसवाल ने आगे बढ़ चढ़ कर समाज सेवा के लिए प्रदान की है, वह प्रशंसनीय है।  अन्य समाजसेवियो/ प्रबुद्धजनों को भी अपनी भागीदारी देनी चाहिए। 

कुशीनगर के 71 सेम्पल जांच कराए गए जो सभी निगेटिव

कुशीनगर - मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व में कोरोना से सम्बंधित सेम्पल जांच हेतु भेजे गए सभी 24  व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है जो सभी निगेटिव है। बताया गया कि आज  6 व्यक्तियों का कोरोना जांच हेतु सेम्पल बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया हैं ,जिसकी रिपोर्ट प्रतीक्षारत है| इस प्रकार जनपद से अब तक  कोरोना से सम्बंधित  कुल 71 सेम्पल जांच कराए गए जो सभी निगेटिव हैं।

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १२-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३७.०(सा०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : २०.०(+२.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ६६ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २७ प्रतिशत  हवा की गति : ३.४ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।         Reply Forward

Covid-19 के रोकथाम,एवं बचाव में कार्यरत कार्मिकों की मृत्यु होने पर रु0 50 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी

सुल्तानपुर- Covid-19 के रोकथाम, उपचार एवं बचाव के लिए कार्यरत कार्मिकों को कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर 50 लाख की आर्थिक सहायता उनके आश्रितों को दी जाएगी।  उक्त जानकारी जिलाधिकारी सी0इन्दुमती ने देते हुए बताया कि कोविड-19 की रोकथाम, उपचार एवं बचाव में कार्यरत कार्मिकों में संक्रमण की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसलिए उनको सामाजिक सुरक्षा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह अनुग्रह धनराशि स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया है।             उन्होंने बताया कि शासन के इस निर्णय के अनुसार इसकी स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को अधिकृत किया गया है। इस हेतु कार्यालय अध्यक्ष इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि संबंधित कार्मिक कोविड-19 की रोकथाम उपचार एवं बचाव के कार्यों के लिए नियुक्त था तथा इसके साथ ही वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, को संलग्न किया जाएगा ।             उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का लाभ चिकित्सा विभाग के शासनादेश से आच्छादित कार्मिकों से भिन्न समस्त विभागों, निगमों, स्वायत्तशासी सं...

फसल अवशेषों को उपयोग मे लाये जलाये नही

चित्र
रबी  फसलों की कटाई समाप्ति की ओर  है। उनके अवशेषों / पराली को जलाये  नही बल्कि उपयोग मे लाये। यह जानकारी  आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधोगिक विश्वविधालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र  सोहाँव बलिया के अध्यक्ष प्रो. रविप्रकाश मौर्य ने  दी। उन्होने कहा कि   फसलों के अवशेषों को जलाने से उनके जड़, तना, पत्तियों में संचित लाभदायक पोषक तत्व नष्ट हो जाता है।। फसल अवशेषों को जलाने से मृदा ताप में बढ़ोत्तरी होती है, जिसके कारण मृदा के भौतिक, रसायनिक एवं जैविक दशा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।  पादप अवशेषों में लाभदायक मित्र कीट जलकर मर जाते हैं ,जिसके कारण वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। पशुओं के चारे की व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आम का बागीचा यदि पास मे है तो फलों मे कोयलिया रोग लग जाता है ,जिसके कारण फलों मे काला धब्बा बन जाता है। मनुष्यों को साँस लेने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।    जहाँ पर कम्बाईन का प्रयोग फसलों के कटाई में करते हैं वहाँ पर फसलों के अवशेष डण्ठल के रूप में खड़े होते हैं एवं उनके ...

आज का मौसम

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- ११-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३७.५(+०.४) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : १७.०(सा०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ६४ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २३ प्रतिशत  हवा की गति : ३.७ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने  व औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।

लॉक डाउन की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है

नयी दिल्ली - आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रीयो से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की और उन्होंने राज्यों में covid - 19 से संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली |यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि लॉक डाउन 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई जा सकती है | लॉक डाउन हटाने के तीन पैटर्न बनेंगे - रेड, येलो और ग्रीन |   

covid -19 से संक्रमित व्यक्ति स्वेच्छा से चिकित्सीय जाॅच हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष हों उपस्थित

सुल्तानपुर -जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में कारोना वायरस के संक्रमण की विभीषिका से रोकने के उद्देश्य से लाॅक डाउन किया गया है। इस संक्रमण से बचाव हेतु संक्रमित व्यक्ति का चिन्हीकरण एवं उसका नियमानुसार चिकित्सीय प्रशिक्षण एवं उपचार आवश्यक है। इसमें थोड़ी से चूक होने पर इसका संक्रमण अत्यंत तीव्र गति से होता है। संक्रमित व्यक्ति से कोरोना वायरस परिवार, समाज एवं कार्य स्थल पर साथ-साथ काम करने वाले व्यक्तियों में अत्यंत तीव्रता से फैलता है, फलस्वरूप वह भी गम्भीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। बीमारी से मृत्यु तक होने की सम्भावना बनी रहती है।    उन्होंने शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति या वह सभी व्यक्ति जो संक्रमण या संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये हैं, अथवा, जो निजामुद्दीन दिल्ली तबलीगी जमात सम्मेलन में शामिल हुए हो या शामिल होने वालों के सम्पर्क आये हों व जिनकों किसी भी प्रकार से संक्रमण होने की सम्भावना हो। वह स्वेच्छा से बिना देरी अथवा लापरवाही किये 24 घण्टे के अन्दर अपनी चिकित्सीय जांच हेतु मुख्य चिक...

आरोग्य सेतु मोबाइल एप का उपयोग करें

 कुशीनगर - जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी/देश प्रदेश में फैली हुई है।इससे बचाव एवं उपचार हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त विभाग आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस से बचाव एवं स्व मूल्यांकन हेतु भारत सरकार द्वारा"आरोग्य सेतु नाम से एक आधुनिक मोबाइल एप का विकास किया गया है, जोकि कोरोना(कोविड-19) वायरस संक्रमण के खतरे एवं जोखिम का आंकलन करने में नागरिकों की मदद करता है।  यह मोबाइल एप्स ब्लूटूथ लोकेशन एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर आस-पास मौजूद कोरोना संक्रमित लोगों के बारे में अलर्ट जारी करता है। उक्त मोबाइल ऐप् एंड्राइड/आईओएस दोनों तरह के मोबाइल ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर के लिए उपलब्ध है।उन्होंने यह भी बताया कि उक्त विशिष्टताओं के अतिरिक्त इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प लाइन सेंटर की सूची भी उपलब्ध कराई जाती है।अतः कोरोना महामारी से प्रभावी बचाव करने के लिए इस मोबाइल ऐप का प्रयोग समस्त नागरिकों के माध्यम से, समस्त विभागों के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों/ शिक्षकों/ छात्रों/के साथ ही औद्योगिक संगठनों शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन,नगर...

आज का मौसम

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- १०-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३५.५(-१.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : १५.५(-२.४) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ५८ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २४ प्रतिशत  हवा की गति : ३.८ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:- आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने  व औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।

सभी नागरिकों को मास्क लगाना हुआ अनिवार्य- डीएम

सुल्तानपुर - जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि प्रमुख सचिव, चिकित्सा अनुभाग-5, उ0प्र0 शासन से प्राप्त दिशा निर्देश कोविड-19 के सन्दर्भ में चिकित्सीय विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 से रोकथाम व बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति को फेस (मास्क) पहनना आवश्यक है। अतः एपिडेमिक एक्ट 1897 एवं उ0प्र0 एपिडेमिक डिजीज (कोविड-19) नियमावली 2020 के संगति प्राविधानों के अन्तर्गत नियमावली लागू रहने की अवधि में एत्द द्वारा प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय फेस कवर (मास्क) पहनना अनिवार्य किया जाता है।           जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिये बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है अथवा किसी साफ कपड़े से स्वयं ही तीन परतों वाला फेस कवर बनाया जा सकता है। इस फेस कवर को साबुन से सफाई से धोकर पुनः प्रयोग में लाया जाता है। फेस कवर उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा, रूमाल, डुपट्टा इत्यादि को भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। कभी भी उपयोग में लाया हुआ फेस कवर/मुंह, नाक ढ़कने में प्रयुक्त होने वाला गमछा आदि का पुनः प्रयोग बि...

देवरिया में 7 जून तक धारा - 144 लागू

देवरिया-  कोविड-19 (कोरोना वायरस) की वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचाव हेतु जनपद में धारा-144 लागू किया गया है, जो आगामी 7 जून 2020 तक प्रभावी रहेगा।  इस अवधि में लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन के साथ ही अन्य प्रतिबंधों का भी पालन अनिवार्य होगा।  उल्लंघन की दशा में भारतीय दंड विधान की धारा-188 के अंतर्गत दंडनीय कार्यवाही होगी। उक्त जानकारी ए०डी०एम० प्रशासन राकेश कुमार पटेल ने दिया और लोगो से इसका पालन करने को भी कहा है |

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- ०९-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३५.५(-१.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : १९.०(+१.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ९१ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २० प्रतिशत  हवा की गति : १.६ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:- आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने  व औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।

मजदूरों का वेतन भुगतान 10 अप्रैल तक कर दें - मनीष कुमार

कुशीनगर - श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जनपद में कोविड-19 के कारण अस्थाई (लाकडाउन) रूप से बन्द किये गये कारखानों, दुकानों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के मालिकों व प्रबन्धकों को निर्देशित किया है कि अपने यहा नियोजित सभी श्रमिकों को मजदूरी/वेतन का भुगतान विलम्बतः 10 अप्रैल, 2020 तक कर दे, एंव/वेतन भुगतान की सूचना से श्रम विभाग को अनिवार्य रूप से अवगत करायें। इस अवधि के बाद अगर किसी श्रमिक द्वारा मजदूरी भगुतान न होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित सेवायोजक के विरूद्व महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत एफ0आई0आर0 दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी। 

निःशुल्क चावल का वितरण 15 से 26 अप्रैल के मध्य होगा

सुल्तानपुर  - जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद सुलतानपुर के समस्त अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डों को सूचित किया है, उन्हें ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना‘‘ के अन्तर्गत  निःशुल्क चावल (प्रति यूनिट 05 कि0ग्रा0) का वितरण इसी माह अप्रैल में 15 से 26 अप्रैल 2020 के मध्य ई-पाॅस के माध्यम से कराया जायेगा।    उन्होंने समस्त अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड धारकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए अपने से सम्बन्धित उचित दर की दुकान पर जाकर अपना निःशुल्क चावल प्राप्त कर लें। यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो, तो वह उचित दर दुकान पर उपस्थित नोडल अधिकारी/सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय अधिकारी अथवा जिला पूर्ति अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।    जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि अपनी उचित दर दुकान नियमित रूप से खोलकर इस योजना का पर्याप्त प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को यह ज्ञात हो सके, उपरोक्त वितरण पूर्णतया निःशुल्क है और इसका वितरण अन्त्योदय एव...

प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान करें - रमापति राम त्रिपाठी

नई दिल्ली - आज प्रात: देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने निष्पक्ष प्रतिनिधि संपादक से दूरभाष वार्ता के दौरान कहा कि आज पूरा विश्व covid - 19 के संक्रमण से जूझ रहा है | ऐसे मौके पर हम सभी को धैर्य रखते हुए लॉक डाउन का पालन करना चाहिए | प्रधानमंत्री जी ने जो भी  फैसला लिया है वो राष्ट्रहित में है | उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान करने की अपील भी  की तथा लोगो से घरो में रहने को कहा| 

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ओम प्रकाश ने 25,000 का सहयोग दिया

चित्र
देवरिया - covid- 19 महामारी के संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए ( पूर्व चेयरमैन ) जिला -सहकारी बैंक देवरिया ,कुशीनगर , एवं क्षेत्रीय सह -संयोजक सहकारिता गोरखपुर  ओम प्रकाश मौर्य ने 25,000 का चेक जिलाधिकारी देवरिया को दिया |जिलाधिकारी अमित किशोर ने इस योगदान के लिए सराहना की तथा ऐसे कार्यों में बढ़ -चढ़ कर अपनी भागीदारी देने की अपील की |

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- ०८-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३५.५(-१.०) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : १७.०(-०.५) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ४३ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २६ प्रतिशत  हवा की गति : ५.८ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : उत्तरी-पूर्वी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-  आगामी ९ व १० अप्रैल, २०२० को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना बहुत ही कम है। हवा सामान्य तथा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने के आसार हैं। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।      

शब् - ए- बारात त्यौहार में कब्रिस्तान न जाकर अपने घरों में ही इबादत व दुआं करें- सी ० इंदुमती

सुल्तानपुर - जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि अध्यक्ष, उ0प्र0, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के पत्र स0 कैंप/238/01/2020 दिनांक 06/04/2020 द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि कोरोना महामारी से  संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन का पालन करते हुए बोर्ड के द्वारा पूर्व में जारी किये गये निर्देशों के समादर में मस्जिदों में पंचवक्ता एवं जुमा नमाज सामूहिक रूप (बाजमात) अदा नहीं किये जाने के निर्देश जारी हैं साथ ही 09 अप्रैल को जुमेरात को शब- ए- बरात  का त्यौहार है। शब- ए- बरात  के अवसर पर लोग कब्रिस्तानों में अपने मृत परिजनों एवं पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने जाते हैं।   कोरोना वायरस से बचाव के लिये जरूरी है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकले । समूह में इकट्ठा नहीं हों। इस लिये लोगों से शब-ए- बरात  के अवसर पर कब्रिस्तान न जाकर अपने घरों में ही इबादत और दुआ करने की अपील की गयी है, जिससे समस्त मुतवल्लियों/प्रबंध कमेटियों प्रशासकों को सीधे तौर पर निर्देशित किया गया है कि लाॅक डाउन सम्बन्धी निर्देशों का अनुपालन करें।               अध्यक्ष...

समाजसेवी बिना प्रशासन की अनुमति के लंच पैकेट नही बाँट सकते

देवरिया - जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया है कि समाजसेवियों एवं अन्य इच्छुक जनों को लॉक डाउन की अवधि में लोगों में सहयोगार्थ वितरित किए जा रहे खाद्य सामाग्रियों एवं लंच पैकेट को वितरित किए जाने के पूर्व जिला प्रशासन के संज्ञान में लाना तथा अनुमति लेना आवश्यक होगा।  बिना प्रशासन के जानकारी में लाये व बिना अनुमति के वितरण कदापि न करें।  इच्छुक व्यक्ति प्रशासन से संपर्क  कर, उसकी जानकारी दें और अनुमति लें,उसके उपरांत लंच पैकेट(भोजन), खाद्य सामाग्री आदि का वितरण करेंगे।   उन्होंने कोरोना वायरस के बचाव कार्यो से जुड़े अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को भी इसका पालन कराए जाने का निर्देश भी  दिया है।     

वृद्वावस्था पेंशन धारक अपनी धनराशि बैंको से ले सकतें है

कुशीनगर-जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण तथा लाकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए भरण पोषण हेतु जनपद कुशीनगर में राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन योजनान्तर्गत अग्रिम रूप से दो माह की धनराशि 121489 लाभार्थियों के खातों में रू0 121489000.00 (बारह करोड़ चैदह लाख नवासी हजार मात्र) की धनराशि अन्तरित की जा चुकी है। उन्होंने जनपद के समस्त वृद्वावस्था पेंशन धारकों को सूचित किया है कि सम्बन्धित बैंक से आवश्यकतानुसार धनराशि आहरित किया जा सकता है।

गामीणों में वितरण हेतु ग्राम प्रधानो को मास्क दिया गया

सुलतानपुर- कोविड-19 महामारी फैलाव के दृष्टिगत सम्पूर्ण देश में हुए लॉक डाउन के बाद जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती जनपद वासियों को हर सम्भव मदद के लिये निरन्तर प्रयासरत हैं।  दिहाड़ी मजदूरों आदि के खान-पान की व्यवस्था हो  या चिकित्सा सेवा की व्यवस्था सम्बन्धी प्रत्येक सुविधाओं का स्वयं जायजा लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है |  उन्होंने आज नगर का भ्रमण करते हुए शालीमार मैरिज लान में बने आइसोलेशन सेंटर पहुँच उसका जायजा लिया तथा पप्पू रिजवान के सहयोग से उनके कारखानें में तैयार कराये जा रहे मास्क को 94 ग्राम प्रधानों/प्रधान प्रतिनिधियों को लगभग 5000 मास्क डीएम द्वारा उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया कि दिये जा रहे मास्क को अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध करायें। उन्होंने पप्पू रिजवान द्वारा दिये जा रहे सहयोग की प्रसंशा की।                  जिलाधिकारी ने जनपद समस्त नागरिकों से अपील किया कि सभी लॉक डाउन का पालन करें और  अपने घरों में सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रहें | साफ-सफाई व सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखा जाये। उन्होंने ...

फ़ीस के लिए दवाब न बनाये विद्यालयी संस्थाएं - अमित किशोर

देवरिया- जिलाधिकारी अमित किशोर लॉकडाउन के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रधानाचार्यो को  राजकीय/ सहायता प्राप्त/ वित्तविहीन, बेसिक/माध्यमिक विद्यालय, हिंदी माध्यम/अंग्रेजी माध्यम/ सी०बी०एस०ई०/ आई०सी०एस०ई०/ संस्कृत बोर्ड/ यू०पी० बोर्ड के सभी  विद्यालयो में अध्ययनरत छात्रों की माह अप्रैल,मई व जून 2020 की अग्रिम फीस जमा करने के लिए किसी प्रकार का कोई दबाव न बनाने और न ही किसी भी छात्र का नाम फीस के अभाव में  न काटे जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी छात्र को ऑनलाइन पढ़ाई से फीस जमा न करने के अभाव में वंचित न किया जाए। उन्होंने कहा है कि उक्त 3 माह की फीस सत्र के आगामी माहों की फीस के साथ क्रमशः समायोजित कर फीस जमा करने का चार्ट तैयार कर अपने स्तर से समस्त अभिभावकों को प्रधानाचार्य अवगत करायेंगे । 

257 कंबाईन मालिकों को पास जारी किया गया

देवरिया- उप कृषि निदेशक डा०ए०के०मिश्र ने बताया है कि कोविड-19 वायरस के कारण लॉकडाउन के समय जनपद में रबी फसलों की कटाई मुख्यतः गेहूं हेतु कंबाईन हारवेस्टर  चलाने हेतु कुशल चालक/फोरमैन मैकेनिक को प्रदेश के दूसरे जनपदों से यथा- शाहजहांपुर, लखीमपुरखीरी, बरेली, सहारनपुर, रामपुर, गोंडा अयोध्या, पीलीभीत आदि जनपदों से लाने हेतु लगभग 257  कंबाईन मालिकों को पास जारी किया जा चुका है, जिसमें लगभग 800 से ज्यादा कुशल चालक  व फोरमैनो व मकैनिको की आमद जनपद में हो चुकी है, जिसके तहत जनपद में गेहूं, सरसों, मटर की कटाई व मड़ाई का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।              उन्होंने यह भी बताया कि लगभग पिछले 10 दिनों में कृषि भवन देवरिया में आए सभी कृषको को व्यापक रूप से कोविड-19 के संबंध में जागरूक किया गया  व फसल कटाई मड़ाई के समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया है। 

मौसम की जानकारी

चित्र
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या। दिनांक- ०७-०४-२०२० अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : ३७.५(+०.८) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : १८.५(+१.०) सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : ५२ प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : २३ प्रतिशत  हवा की गति : ६.६ कि०मी०/ घंटा हवा की दिशा : दक्षिणी-पश्चिमी वर्षा (मि०मी०) : ०.० कुल वार्षिक वर्षा (०१/०१/२०२० से अब तक) : १५९.४ मि०मी० पूर्वानुमान:-             आगामी २४ घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में बढ़ सकती है लॉक डाउन की अवधि

लखनऊ - आज पत्रकारों से बात करते हुए अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में २४ घंटे में covid- 19 से संक्रमित 27 मरीज पाए गये हैं |अत : लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है |  

श्री विश्वनाथ शिक्षा समिति द्वारा 3 लाख 50 हज़ार का सहयोग किया गया

सुल्तानपुर - covid - 19 से बचाव एवं राहत कार्यों हेतु श्री विश्वनाथ शिक्षा समिति सुल्तानपुर द्वारा 3 लाख 50 हज़ार का चेक जिलाधिकारी सी इंदुमती को संस्थापक / प्रबंधक भोलानाथ सिंह , डॉ वेद प्रकाश सिंह , अतुल सिंह एवं शशि प्रकाश सिंह ने भेट किया | इस अवसर पर अपर उप - जिलाधिकारी ( प्रशासन ) हर्ष देव पाण्डेय , मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी ० बी ० एन ० त्रिपाठी व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल उपस्थित रहे |  

जिलाधिकारी देवरिया ने बैकुंठपुर में मास्क एवं सेनिटाइजर बांटा

चित्र
देवरिया - जिलाधिकारी अमित किशोर ने सदर ब्लाक अंतर्गत बैकुंठपुर के मुसहर टोले  में लगभग 100 मास्क एवं सेनिटाइजर कीट का वितरण किया | सामग्री वितरण में उन्होंने सोशल डिस्टेंस का  भी ध्यान रखा  | उन्होंने सभी लोगो को लॉक डाउन का पालन करने के साथ - साथ ,  यदि गाँव में बाहर से कोई व्यक्ति आता है तो प्रशासन को सूचित करने को कहा | इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक सरोज कुमार , ए ० डी ० ओ ० पंचायत चन्द्र भूषण तिवारी आदि लोग मौजूद रहें |   

विधायक फाजिलनगर ने 7 लाख राशि का सहयोग दिया

कुशीनगर -  भारतीय जनता पार्टी के विधायक फाजिलनगर गंगा  सिंह कुशवाहा ने covid - 19 महामारी के संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए विधायक निधि से 7 लाख रु ० का सहयोग दिया है और जनता से घरो में रहने की अपील भी की |

निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि बैंक खाते में प्रेषित

सुल्तानपुर -  कोविड- 19 से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उत्तर  प्रदेश सरकार द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सी ० इंदुमती द्वारा निदेशालय , महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद के कुल 34670 लाभार्थियों को पेंशन माह अप्रैल व मई 2020 रु (500 प्रतिमाह की दर से 2 माह का रु ०1000 ) धनराशि अग्रिम सम्बंधित के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है | जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि सोशल डिस्टेंस बनाकर बैंकों से अपनी धनराशि निकाल कर जीवन यापन करें और लॉक डाउन का पूर्णरूपेण अनुपालन करे |