NRC और CAA देश हित में नही – शास्त्री
लखनऊ – राष्ट्रीय समानता दल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 11 जनवरी 2020 को प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा की अध्यक्षता में कामन हाल ,बी -ब्लाक दारुलशफा ,लखनऊ में सम्पन्न हुई |इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री थे |राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर किया |
कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह( प्रदेश अध्यक्ष ,किसान मोर्चा ,समानता दल ) ने किया |
बतौर मुख्य अतिथि मोती लाल शास्त्री ने कहा कि NRC और CAA देश हित में नही है |केंद्र की सरकार आम आदमी को पुनः कतार में खड़ा करना चाहती है |किन्तु हम लोग इसे सफल नही होने देंगे |किसी भी राष्ट्र का नौजवान और किसान रीढ़ की हड्डी होता है , जो इस सरकार की नीतियों से उपेक्षित है | उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ( लूट , हत्या, बलात्कार ) जैसी घटनाये दिन -प्रतिदिन बढ़ रहीं हैं | 2022 के विधान सभा चुनाव में समानता दल प्रदेश की सियासत में अहम भूमिका निभाएगा |
प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने देश की समता , समानता एवं विश्व – बंधुत्व की विचारधारा को मार देना चाहती है |
इस लिए महापुरूषों के इतिहास को मिटा रही है ,जो हमारे देश की बहु -संस्कृति के पोषक रहें हैं |दिल्ली में संत रविदास मंदिर को तोडना तथा सरकारी दस्तावेजों से अशोक चिन्ह का हटाया जाना इसका उदहारण है |
प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरुप ने संगठनात्मक मजबूती पर अपने कार्यकर्ताओं को ध्यान देने को कहा | जिससे की हम शासन – सत्ता हासिल कर सकें |
बैठक में हरी सिंह कुशवाहा , श्री कृष्ण कुशवाहा ,सत्यपाल शाक्य , राजाराम शाक्य तेज सिंह सैनी , राजेंद्र सिंह ,वीरेंदर सिंह कुशवाहा , शिव राम मौर्य ,जय प्रकाश , मुरारीलाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे |