21जनवरी से होगा देवरिया महोत्सव का आगाज़

देवरिया (न्यूज़ डेस्क)  – गोरखपुर रोड स्थित ओवर ब्रिज के निकट चीनी मिल के ग्राउंड में 21 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक देवरिया महोत्सव प्रारंभ हो रहा है |उक्त जानकारी देवरिया  महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अमित किशोर ने दिया |उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन से पर्यटन , खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा | जनपदवासी एक ही जगह पर कला , संस्कृति ,शिल्प ,ब्यंजन ,योग ,गीत -संगीत व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे |पूरे मेले पर ड्रोन कैमरे से नज़र रखी जाएगी |  


मेले के आयोजन के  प्रमुख उद्देश्य —


1 – जन कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार -प्रसार |


2 – वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर ध्यान दिया जायेगा |


3 – बाल फिल्म महोत्सव |


4 – पुस्तक मेला |


5 – इंडस्ट्रियल एक्सपो के जरिये उद्योग को बढ़ावा देना |


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य